Hyderabad Doctor Murder Case: दिल्ली में फिर गूंजा 'We want justice for women' का नारा
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। देशभर में इस दरिंदगी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। देशभर में इस दरिंदगी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच (All India Students Associatio) ने सोमवार को दिल्ली में महिला के खिलाफ दुष्कर्म और हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया।
यहां पर बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए आरोपितों ने 28 किलोमीटर दूर ले जाकर शव को जला दिया था। गौरतलब है कि दिल्ली के निर्भया कांड के जख्म हरे हुए: इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड के जख्मों को हरा कर दिया है। 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में बस चालकों ने निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी की थी। लगभग दो हफ्ते तक अस्पताल में दर्द से तड़पते व जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद निर्भया ने 29 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उसके दरिंदों को मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन अभी तक उन्हें फांसी नहीं हो सकी है।