Move to Jagran APP

अनधिकृत कॉलोनियों में खिसकी AAP की सियासी जमीन, मिले कांग्रेस-भाजपा से कम वोट

अनधिकृत कॉलोनियां में आम आदमी पार्टी का जनाधार गिर रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को भाजपा और कांग्रेस से कम वोट मिले।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:35 PM (IST)
अनधिकृत कॉलोनियों में खिसकी AAP की सियासी जमीन, मिले कांग्रेस-भाजपा से कम वोट
अनधिकृत कॉलोनियों में खिसकी AAP की सियासी जमीन, मिले कांग्रेस-भाजपा से कम वोट

नई दिल्ली[संजीव गुप्ता]। यूं तो आम आदमी पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में एक भी विधानसभा सीट पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज नहीं करा सकी, लेकिन विडंबना यह कि जिन अनधिकृत कॉलोनियों का वोट बैंक पार्टी अपना मानकर चल रही थी, वहां भी इन्हें मनचाहा समर्थन नहीं मिल पाया। अनधिकृत कॉलोनियों में भी न केवल मतदान फीसद कम रहा बल्कि चुनाव परिणाम में भी ज्यादातर जगहों पर आप तीसरे स्थान पर ही रही है।

loksabha election banner

इस बार के चुनावी माहौल में अनधिकृत कॉलोनियां एक बड़ा मुददा थीं। खासतौर पर आम आदमी पार्टी की ओर से इस मुददे को बार-बार भुनाया गया और इनमें विकास न होने और इनको नियमित नहीं किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया। बावजूद इसके उन सभी विधानसभा क्षेत्रों, जहां अनधिकृत कॉलोनियां आती हैं, मतदान का फीसद अपेक्षाकृत कम ही रहा था।

इन विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श नगर, वजीरपुर, बुराड़ी, घोंडा, बादली, किराड़ी, नांगलोई जाट, रिठाला, बवाना, मटियाला, विकासपुरी, बदरपुर, संगम विहार, सदर और तुगलकाबाद के नाम शामिल हैं। सभी में मतदान 54 से 59 फीसद पर सिमट गया था।

अब अगर इन कॉलोनियों के चुनाव परिणाम पर गौर करें तो सभी जगह आम आदमी पार्टी के वोट न केवल भाजपा और कांग्रेस की तुलना में काफी कम रहे हैं बल्कि आप उम्मीदवार का स्थान भी कुछेक जगहों को छोड़कर तीसरा ही रहा है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी को इन कॉलोनियों से अधिक समर्थन या सहयोग मिलने की उम्मीद कम ही लग रही है।

अनधिकृत कॉलोनी   मतदान फीसद

आदर्श नगर              57.93
वजीरपुर                  58.64
बुराडी                      59.98
घोंडा                        59.17
बादली                     57.83
किराड़ी                    58.77
नांगलाई जाट           54.01
रिठाला                    56.16
बवाना                     58.78
विकासपुरी               55.41
बदरपुर                   54.77
संगम विहार            58.51
तुगलकाबाद             55.72
मटियाला                59.85

इन कॉलोनियों में ऐसा रहा आप का चुनावी परिणाम

विधानसभा : संगम विहार / लोकसभा : दक्षिणी दिल्ली

भाजपा को मिले वोट-  53,866
आप को मिले वोट-     32,948
कांग्रेस को मिले वोट-  17,106
विधानसभा : किराड़ी / लोकसभा : उत्तर पश्चिमी
भाजपा को मिले वोट-  92,938
आप को मिले वोट -    38,190
कांग्रेस को मिले वोट-   19,568

विधानसभा : मटियाला / लोकसभा : पश्चिमी दिल्ली
भाजपा को मिले वोट-  1,49,366
कांग्रेस को मिले वोट -    44,596
आप को मिले वोट-        38,529

विधानसभा : विकास पुरी / लोकसभा : पश्चिमी दिल्ली
भाजपा को मिले वोट -1,27,966 
कांग्रेस को मिले वोट -  44,801
आप को मिले वोट-     25,499
विधानसभा : बदरपुर / लोकसभा : दक्षिणी दिल्ली
भाजपा को मिले वोट- 1,05,672
आप को मिले वोट-     35,615
कांग्रेस को मिले वोट- 19,873

विधानसभा : बुराड़ी / लोकसभा : उत्तर पूर्वी
भाजपा को मिले वोट -  1,31,770
आप को मिले वोट-       37,626
कांग्रेस को मिले वोट-    28,759
विधानसभा : आदर्श नगर / लोकसभा : चांदनी चौक
भाजपा को मिले वोट-  60,727
कांग्रेस को मिले वोट-  20,049
आप को मिले वोट-    14,076
विधानसभा : वजीरपुर / लोकसभा : चांदनी चौक
भाजपा को मिले वोट-  59,782
कांग्रेस को मिले वोट - 21,720
आप को मिले वोट-   18,033
विधानसभा : घोंडा / लोकसभा : उत्तर पूर्वी
भाजपा को मिले वोट-  91,808
कांग्रेस को मिले वोट-  25,175
आप को मिले वोट-   13,370

विधानसभा : बादली / लोकसभा : उत्तर पश्चिमी
भाजपा को मिले वोट- 72,589
कांग्रेस को मिले वोट -  27,459
आप को मिले वोट-     22,187

विधानसभा : नांगलोई जाट / लोकसभा : उत्तर पश्चिमी
भाजपा को मिले वोट-  90,117
कांग्रेस को मिले वोट-   27,315
आप को मिले वोट-     21,602
विधानसभा : रिठाला / लोकसभा : उत्तर पश्चिमी
भाजपा को मिले वोट- 1,03,965
आप को मिले वोट -   30,554
कांग्रेस को मिले वोट-   22,904
विधानसभा : बवाना / लोकसभा : उत्तर पश्चिमी
भाजपा को मिले वोट - 1,04,582
आप को मिले वोट -    42,005
कांग्रेस को मिले वोट -  31,173
विधानसभा : सदर बाजार / लोकसभा : चांदनी चौक
भाजपा को मिले वोट- 60,691
कांग्रेस को मिले वोट - 34,185
आप को मिले वोट-   18,116

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.