Move to Jagran APP

AAP विधायक ने BJP की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा मामला

भारतीय जनता पार्टी की नेता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने मंत्री गोपाल राय की उपस्थिति में मंच से उनके लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 12:10 PM (IST)
AAP विधायक ने BJP की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा मामला
AAP विधायक ने BJP की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा मामला

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पराशर झा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) से आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के विधायक ऋतुराज गोविंद के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक ने मंत्री गोपाल राय की उपस्थिति में मंच से उनके लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

loksabha election banner

ऋतुराज झा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें शिकायत पत्र दिया। उन्होंने कहा कि AAP का महिला विरोधी चेहरा दिल्ली की जनता के सामने आ चुका है। AAP के मुखिया इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इन्हें बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद AAP नेता की तरह काम कर रही हैं। वह AAP विधायकों और मंत्रियों के काले कारनामों को बेबुनियाद बताकर उनका खंडन करती रहती हैं।

ऋतुराज झा व अन्य भाजपा महिला नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों प्रेस वार्ता भी की थी। अपने ऊपर लगे आरोपों पर विधायक ऋतुराज का कहना है कि AAP को बदनाम करने के लिए विधानसभा चुनाव में पूनम पराशर ने तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

AAP विधायक सोमदत्त को छह माह की जेल, भाजपा ने बोला हमला
इससे पहले बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमदत्त को छह माह के लिए जेल भेजे जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि AAP का चाल, चरित्र और चेहरा धीरे-धीरे दिल्ली की जनता के सामने आ रहा है। आप के मुखिया अर¨वद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेता खुद को शहरी नक्सल कहने में गर्व महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि आप नेताओं की गतिविधियां शुरू से ही देश विरोधी रही हैं, जो धीरे-धीरे सबके सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई विधायकों व नेताओं पर अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कई नेताओं पर महिला उत्पीड़न के भी आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने पर आप के कई नेता जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आप सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालों की जांच की जाएगी।

वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक शख्स से मारपीट करने के मामले में राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमदत्त को हिरासत में लेकर छह माह के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। विधायक को राउज एवेन्यू की निचली अदालत ने गत चार जुलाई को छह माह कारावास और दो लाख रुपये जुर्माना अदा करने की सजा दी थी। इस फैसले को विधायक ने सत्र अदालत में चुनौती दी। इसे खारिज करते हुए विशेष सत्र अदालत ने कहा कि निचली अदालत के फैसले में दखल देने लायक दम चुनौती याचिका में नहीं है।
सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमदत्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (किसी को गंभीर चोट पहुंचाने), धारा 147 (दंगा) और धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत दोषी ठहराया था। 10 जनवरी 2015 को रात करीब आठ बजे सोमदत्त अपने 50 समर्थकों के साथ मकान संख्या 13 में पहुंचे थे। जहां शिकायतकर्ता संजीव राणा मौजूद थे। शिकायतकर्ता के साथ दोषी व उसके समर्थकों ने मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी थी। संजीव को बेसबॉल बैट से मारा गया था। सोमदत्त के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.