Move to Jagran APP

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 236 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म, प्रशासनिक अधिकारी तत्काल पहुंचे मौके पर

सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक सप्ताह के दौरान लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस पर धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 06:16 PM (IST)
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 236 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म, प्रशासनिक अधिकारी तत्काल पहुंचे मौके पर
धर्म परिवर्तन पर गाजियाबाद में मचा बवाल।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 236 हिंदू परिवारों द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इससे हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियााबाद के करहैड़ा गांव में 50 परिवारों के 236 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रशासनिक अमला भी करहैड़ा गांव पहुंचा। डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों से विस्तार से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने कहा कि दलितों का लगातार शोषण हो रहा है। उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती है। लोग परेशान हैं। इससे तंग आकर उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है। वहीं, अधिकारियों ने एक सप्ताह में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस पर लोगों ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है।

loksabha election banner

वहीं, हिंदू समाज से जुड़े लोगों का आरोप है कि गांव में रहने वाले कुछ लोग उनके साथ जातीय उत्पीड़न करते हैं। इसके चलते उन लोगों ने पिछले सप्ताह 14 अक्तूबर को ही बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके खुलासा अब जाकर हुआ है। बताा जा रहा है कि बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों में हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भी नाराजगी है।

वहीं, करहेड़ा में बौद्ध धर्म अपनाने वाले बस्ती के निवासी पवन की मानें तो 13 अगस्त को वह मुंबई में अपना इलाज कराने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पढ़पोते राजरत्न आंबेडकर से हुई। इसके बाद पवन ने बौद्ध धर्म की 22 प्रतिज्ञा लेकर धर्म परिवर्तन कर लिया। उसके बाद 14 अक्तूबर को वाल्मीकि बस्ती में ही 235 अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर धर्म परिवर्तन कर लिया। बुधवार सुबह मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.