Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्तम बोले, गुटबाजी खत्म कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

हर स्तर पर गुटबाजी को खत्म किया जाएगा। सभी को एक कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। पुराने लोगों के अनुभवों का लाभ युवा कार्यकर्ताओं को मिल सकेगा। कमियों को सुधारकर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। अन्याय व अत्याचारों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:05 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 01:29 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्तम बोले, गुटबाजी खत्म कर संगठन को बनाएंगे मजबूत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बरेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बुधवार देर रात बरेली पहुंचे। ।सर्किट हाउस में उन्होंने बताया कि फिलहाल पार्टी का फोकस शिक्षक एमएलसी चुनाव पर है। इसी की तैयारियां देखने के लिए वह जिलों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। इस चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।

loksabha election banner

स्थानीय स्तर पर संगठन में फैली गुटबाजी के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हर स्तर पर गुटबाजी को खत्म किया जाएगा। सभी को एक कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। पुराने लोगों के अनुभवों का लाभ युवा कार्यकर्ताओं को मिल सकेगा। कमियों को सुधारकर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। अन्याय व अत्याचारों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। लोगों की समस्याओं के खिलाफ बुलंद आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन मांगे हैं। 26 जनवरी के बाद उन पर विचार होगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष परतासपुर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के घर गए। वहां भोजन करने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, भगवत सरन गंगवार, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, कलीमुद्दीन, रविंद्र यादव, मयंक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

कटरा से बरेली आने में लगे साढ़े तीन घंटे

बरेली-सीतापुर मार्ग पर जाम के चलते प्रदेश अध्यक्ष को भी परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सात साल से इस सड़क से आ रहा हूं, लेकिन इसके हाल नहीं सुधरे। केंद्र सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही। सुबह पांच बजे देवरिया से साढ़े दस बजे लखनऊ पहुंच गया। फिर सीतापुर तक सफर ठीक रहा। उसके आगे तमाम दिक्कतें आईंं। भीषण जाम के कारण कटरा से बरेली आने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.