West Bangal: भाजपा विधायक ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया बम फेंकने का आरोप
दक्षिण 24 परगना के भाटपारा से विधायक पवन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और उन पर टीएमसी के लोगों ने बम से हमला किया।
कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच गतिरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। अब दक्षिण 24 परगना के भाटपारा से विधायक पवन सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और उन पर टीएमसी के लोगों ने बम से हमला किया। उन्होंने कहा मुझे पता चला कि मेरे पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की जा रही है। जब मैं वहां गया तो मैंने एक लड़के को वहां टीएमसी के झंडा रंगते देखा।
जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने दस मिनट में पहुंचने की बात कही लेकिन तब तक उन पर दो बम फेंके गए लेकिन उनमें से कोई फटा नहीं। पवन सिंह ने कहा कि हमने ये चीज पुलिस को दिखाया और वहां से चले गए। बाद में हमें पता चला कि एक बम जो उन पर फेंका गया था उसमें विस्फोट हो गया है।
जानकारी हो कि सोमवार को बंगाल के गार्डेन रीच इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना सामने आई थी। कार्यकर्ता को सुबह के दस बजे मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस वारदात के लिए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था। इससे पहले मिदनापुर से कई हिंसक घटनाएं सामने आई थीं। इनमें भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त में दस लोग घायल हो गए थे।
बंगाल हिंसा पर भाजपा मना रही ब्लैक डे
जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसक टकराव को लेकर गृह मंत्रालय ने जब अडवाइजरी जारी किया था राज्य में कानून व्यवस्था बनाने के लिए कहा था। इस पर जवाब देते हुए राज्य ने कहा था कि सरकारी मशीनरी कानून व्यवस्था लागू करने में असफल नहीं है। वहीं, भाजपा ने राज्य में काला दिवस मनाया था।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जारी टकराव से राज्य में तनाव का माहौल है।