Move to Jagran APP

वायरल वीडियो पर सियासत तेज : मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जांच हो तो Dy CM मौर्य बोले- SP सिटी सही

CAA Protest in UP मेरठ में भड़की हिंसा पर एसपी सिटी के एक मोहल्ले में उपद्रव के साथ पथराव कर रहे लोगों के साथ वार्ता का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 02:35 PM (IST)
वायरल वीडियो पर सियासत तेज : मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जांच हो तो Dy CM मौर्य बोले- SP सिटी सही
वायरल वीडियो पर सियासत तेज : मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जांच हो तो Dy CM मौर्य बोले- SP सिटी सही

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेरठ में भड़की हिंसा पर एसपी सिटी के एक मोहल्ले में उपद्रव के साथ पथराव कर रहे लोगों के साथ वार्ता का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई। विपक्षी दलों के नेता कांग्रेस की प्रियंका गांधी व बसपा की मुखिया मायावती के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जहां एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के वीडियो की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के कदम को सही मान रहे हैं। 

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मेरठ से वायरल वीडियो अगर सच, तो हो तत्काल कार्रवाई। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। अगर इस वीडियो में दिख रहे एसपी का बयान सही है तो निंदनीय है। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा कोई भी करे, चाहे वो पुलिस हो या फिर भीड़। वह अस्वीकार है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। ऐसा कृत्य लोकतांत्रिक देश हिस्सा नहीं हो सकता। पुलिस को तो सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई निर्दोष इस कार्रवाई का शिकार न हो।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसपी सिटी मेरठ का कथन गलत नहीं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के पक्ष में उतर आए हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेरठ में उपद्रव के दौरान स्थिति को नियंत्रण करने के दौरान एसपी सिटी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी नही कहा था। उन्होंने उपद्रव के दौरान पथराव करने वाले लोगों के साथ ही साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगा रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह लोग देश विरोधी बातें न करें।

इस मामले में एसपी सिटी का कथन कहीं से भी गलत नहीं है। केशव ने कहा उन्होंने (एसपी ने) सभी मुस्लिमों के बारे में यह नहीं कहा था। जो लोग वहां पर पत्थरबाजी के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे, उन्हें कहा था। जो लोग इस तरह की गतिविधि में शामिल हैं, उनके लिए एसपी सिटी का बयान गलत नहीं है।

प्रियंका गांधी ने लगाया भाजपा पर आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में सांप्रदायिकता का जहर घोल दिया है। अधिकारियों को अब संविधान की कसम की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।

मायावती ने की न्यायिक जांच की मांग

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण के वायरल वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। साथ ही उन्होंने मेरठ एसपी सिटी को बर्खास्त करने की भी मांग की है।

वायरल हो रहा वीडियो 20 दिसंबर का है। उस समय यूपी के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। वह वीडियो में वह कह रहे हैं कि जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो, बता रहा हूं। उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं। फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर। एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा। देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया। खाओगे यहां, गाओगे कहीं और का। एसपी सिटी एवं एडीएम सिटी मौके पर गए थे। उन्होंने उपद्रवियों से कहा था आप जाना चाहते हैं तो कहीं भी जाए लेकिन यहां उपद्रव ना करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.