Move to Jagran APP

राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचे मनमोहन सिंह, सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई

Manmohan Singh. राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को मनमोहन सिंह के निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 03:18 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 03:47 PM (IST)
राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचे मनमोहन सिंह, सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई
राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचे मनमोहन सिंह, सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई

जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने हैं। मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। राजस्थान विधानसभा के चुनाव और राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को मनमोहन सिंह के निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा। मनमोहन सिंह के स्थान पर महेश जोशी ने राज्यसभा में निर्वाचन का प्रमारण-पत्र लिया है।

loksabha election banner

इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं। 

इस बीच, सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को हार्दिक बधाई। आपके लंबे और बेदाग अनुभव से प्रदेश निश्चित ही लाभान्वित होगा। आज हम समस्त प्रदेशवासी आपको प्रतिनिधि के रूप में पाकर गौरवान्वित हैं।


 

महेश जोशी मनमोहन सिंह के इलेक्शन एजेंट हैं। रविवार शाम चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। भाजपा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के आकस्मिक निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने मनमोहन सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था, इस कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मनमोहन सिंह लगभग तीन दशकों से असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे हैं। उनका कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो चुका है। अब राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचन के बाद मनमोहन सिंह तीन अप्रैल, 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहेंगे। मनमोहन सिंह के राज्यसभा में पहुंचने के बाद सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।  

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.