Move to Jagran APP

महात्मा गांधी जयंती : समानांतर आयोजनों से विधानमंडल के विशेष सत्र को फीका करेगा विपक्ष

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा सरकार की ओर से आयोजित विशेष सत्र को विपक्षी दल समानांतर आयोजनों से फीका करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:10 AM (IST)
महात्मा गांधी जयंती : समानांतर आयोजनों से विधानमंडल के विशेष सत्र को फीका करेगा विपक्ष
महात्मा गांधी जयंती : समानांतर आयोजनों से विधानमंडल के विशेष सत्र को फीका करेगा विपक्ष

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा सरकार की ओर से आयोजित विशेष सत्र को विपक्षी दल समानांतर आयोजनों से फीका करेंगे। सपा और कांग्रेस ने गांधी जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी कर रखी है।

loksabha election banner

जिला केंद्रों पर भी जयंती मनाएगी सपा

समाजवादी पार्टी राजधानी सहित सभी जिला केंद्रों पर महात्मा गांधी जयंती मनाएगी। मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के निकट बापू के प्रिय भजन व देशप्रेम के गीत गायन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वह पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित चरखा यज्ञ में भी शामिल होंगे। इसी क्रम में पार्टी मुख्यालय में भदोही से मुम्बई तक साइकिल यात्रा करके जल बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ अभियान चलाने वाले गोविंद कुमार यादव का अभिनंदन किया जाएगा। गोविंद ने 1700 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी विचारों के प्रचार के साथ जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान भी चलाया।

कांग्रेसियों के साथ पदयात्रा करेंगी प्रियंका

चिन्मयानंद प्रकरण पर कांग्रेसियों को शाहजहांपुर से पदयात्रा पुलिस-प्रशासन ने नहीं निकालने दी। अब गांधी जयंती पर बुधवार को कांग्रेस राजधानी में ताकत दिखाने की तैयारी में है। प्रदेशभर से जुट रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व खुद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी और सरकार के खिलाफ मौन पदयात्रा निकाली जाएगी। गांधी जयंती पर पहले से जो पदयात्रा प्रस्तावित थी, उसे जनाक्रोश यात्रा नाम दे दिया गया। अब इसकी अगुआई करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका आ रही हैं। 

मायावती ने आयोजन पर खड़े किए सवाल

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गांधी जयंती से पहले भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भव्य आयोजनों पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने ट्वीट कर पूर्वांचल में हो रही तबाही पर सहानुभूति लेने की कोशिश भी की। मायावती ने ट्वीट किया, 'भारी बारिश से यूपी के खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग सौ लोगों की मौत व लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ व जलभराव की समस्या से काफी बेहाल व अति संकटग्रस्त है जिससे निजात दिलाने व राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है। सरकार तत्काल ध्यान दे तो बेहतर होगा। साथ ही बाढ़ से पूर्वांचल से खेती -किसानी भी काफी प्रभावित हुई है जिस पर केंद्र व राज्य सरकार दोनों को फौरन पूरा ध्यान देेने की जरूरत है। व्यापक जनहित व जन कल्याण में क्या यह उचित नहीं होगा कि गांधी जयंती को धूमधाम के बजाए पूरी सादगी व संजीदगी से मनाया जाए तथा सरकारी व गैरसरकारी धन को बचाकर उसे अति-जरूरतमंद लाखों बाढ़ पीड़ितों की राहत पर खर्च किया जाए।' 

विशेष सत्र भाजपा का ढोंग, इसलिए कांग्रेस शामिल नहीं: लल्लू

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। सरकार सदन में किस बात की दुहाई देगी? प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी जा रही हैं। बापू के हत्यारे के मंदिर बनाये जा रहे हैं, उसे शहीद बताया जा रहा है। भाजपा एक ढोंग रच रही है, इनसे गांधी मूल्यों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसलिए हमारे विधायक सत्र में शामिल नहीं होंगे।अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा दमनकारी नीतियों में विश्वास रखती है।

नीरा राडिया व भाजपा की मिलीभगत आ रही सामने

विकास नहीं चाहती सरकार : राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि भाजपा कहने को कहती हैं कि सबका साथ-सबका विकास लेकिन यह धोखा है। उनका सरकारी आवास बदलने की मांग तो पूरी नहीं कर रहें। दरअसल, ये लोग अपना विकास और सबका विनाश कर रहे हैं। इसलिए हमारा दल विशेष सत्र में शामिल नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.