Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • state
LIVE BLOG

MMC Election Results 2026 Live: 'धन्यवाद महाराष्ट्र', निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद गदगद PM मोदी, BMC में बीजेपी ने बिखेरा जलवा

Maharashtra BMC Election Result 2026 Live: 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीजेपी+ बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।

By Chandan Kumar Fri, 16 Jan 2026 07:09 PM (IST)
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों (Maharashtra BMC Election Result 2026 Live) में वोटों की गिनती जारी है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देश भर की नजर हैं। 2017 के बाद पहली बार चुनाव कराए गए हैं। 

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीएमसी में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है।

16 Jan 20267:14:45 PM

BMC में मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "धन्यवाद, महाराष्ट्र। राज्य के उत्साही लोगों ने NDA के जन कल्याण और सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। विभिन्न नगर निगम चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि NDA और महाराष्ट्र के लोगों के बीच रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। हमारे काम का अनुभव और विकास का विजन लोगों के दिलों को छू गया है। मैं महाराष्ट्र के सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह जनादेश प्रगति को और गति देगा और यह राज्य से जुड़ी गौरवशाली संस्कृति का उत्सव है।"

महाराष्ट्राचे आभार !

राज्यातील उत्साही जनतेने एनडीएच्या जनहितकारी आणि सुशासनाच्या अजेंड्याला आपले आशीर्वाद दिले आहेत!

विविध महानगरपालिका निवडणुकांचे निकाल हे दर्शवितात की महाराष्ट्रातील जनतेशी एनडीएचे नाते अधिक दृढ झाले आहे. आमच्या कामगिरीचा अनुभव आणि विकासाची दृष्टी जनतेच्या…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2026
16 Jan 20265:54:38 PM

हम विकास का मुद्दा लेकर जनता के पास गए- जीत के बाद फडणवीस

बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर CM फडणवीस ने पार्टी कर्याकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में वह विकास का मुद्दा लेकर जनता के सामने गए थे। परिणाम अब सबके सामने है। उन्होंने कहा कि जनता ने सबको दिखा दिया कि उन्हें बस विकास से मतलब है और विकास ही एजेंडा है।

16 Jan 20265:24:49 PM

शिवसेना के आरोपों पर पंकजा मुंडे की दो टूक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव नतीजों पर मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के विकास कार्यों की जीत है। शिवसेना के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष जीता है, वहां भी वही सवाल लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता ने अपने वोट से चुना है।

16 Jan 20264:53:03 PM

बीएमसी चुनाव में मिली जीत से गदगद फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष से की बात

बीएमसी चुनाव में मिली बंपर जीत पर बीजेपी में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी है।

16 Jan 20264:29:02 PM

लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट किया- एकनाथ शिंदे

बीजेपी गठबंधन की जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबईकरों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कि डेवलपमेंट के मुद्दे पर लोगों ने वोट किया। लोगों ने अन्य मुद्दों को नकार दिया।

16 Jan 20263:45:07 PM

संजय राउत के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने गठबंधन सहयोगियों को संभाल नहीं पाए, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के टूटने के बाद अब तक कोई चुनाव नहीं हुआ है। त्रिवेदी ने दावा किया कि बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावा करने वाली शिवसेना (यूबीटी) को आत्ममंथन करना चाहिए।

16 Jan 20263:32:13 PM

दहिसर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट की बंपर जीत

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, दहिसर के वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनश्री विलास कोलगे को करारी शिकस्त दी। तेजस्वी को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोलगे को मात्र 5729 वोट मिले। तेजस्वी की जीत का अंतर 10,755 वोटों का रहा।

16 Jan 20263:14:18 PM

पुणे में बीजेपी का प्रचंड लहर, दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं

blog images

पुणे महानगरपालिका चुनाव नतीजे

बीजेपी (आगे)- 80 सीट
शिवसेना-UBT 00 सीट
शिवसेना (शिंदे)- 00 सीट
कांग्रेस- 03 सीट
एनसीपी- 06
एनसीपी (शरद पवार)- 03

कुल- 165 सीट

आंकड़ा 92 सीटों के रुझानों में

16 Jan 20263:42:18 PM

मुंबई में जीत का सेहरा बीजेपी के सिर, नहीं चला ठाकरे भाई का जादू

blog images

बीजेपी+ (आगे)- 118 सीट
शिवसेना-UBT(आगे)- 73 सीट
MNS- (आगे) 5 सीट
एनसीपी- 00 सीट
कांग्रेस- (आगे) 07 सीट
कुल- 227 सीट

16 Jan 20262:40:39 PM

दहिसर के वार्ड नंबर 2 से बीजेपी की जीत

मुंबई में दहिसर के वार्ड नंबर 2 से बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोषालकर ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena UBT) की धनश्री विलास कोलगे को हराया है। 

16 Jan 20262:20:31 PM

नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे सीएम फडणवीस

BMC Election Result 2026 Live: बीएमसी समेत अन्य नगर निगमों में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोपहर 3.30 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह उन्हें संबोधित भी कर सकते हैं।

16 Jan 20262:02:22 PM

BMC Election Result 2026 Live: बीजेपी के बाद शिवसेना (UBT) सबसे बड़ी पार्टी

बीएमसी के ताजा रुझान:- 201/227

बीजेपी- 86

शिंदे सेना- 28

शिवसेना यूबीटी-63

एनसीपी शरद पवार- 01

कांग्रेस- 09

मनसे- 06

16 Jan 20261:43:56 PM

गैंगस्टर अरुण गवली की बेटी हारीं चुनाव

गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता गवली को 2026 के बीएमसी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। राजनीति में गवली परिवार की अगली पीढ़ी की यह चुनावी शुरुआत असफल रही है। योगिता गवली ने बायकुला-चिंचपोकली क्षेत्र के वार्ड नंबर 207 से अपने पिता अरुण गवली द्वारा स्थापित क्षेत्रीय पार्टी अखिल भारतीय सेना (ABS) के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

16 Jan 20261:32:49 PM

BMC Election Result 2026 Live:  भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

मुंबई के 227 वार्डों में से 88 में भाजपा आगे चल रही है, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 31 वार्डों में आगे है। दोनों दलों ने मिलकर मुंबई में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ठाकरे बंधु 70 वार्डों में आगे चल रहे हैं।

16 Jan 20261:19:33 PM

बीजेपी को 20 निकायों में बंपर जीत के रुझान

महाराष्ट्र में 29 में 20 निकायों में बीजेपी को बंपर जीत मिलती दिख रही है। नागपुर, मुंबई, पुणे, नासिक समेत कई शहरों के निकायों में बीजेपी या उसकी गठबंधन सबसे आगे है। 

16 Jan 20261:06:28 PM

Latur Municipal Corporation Result LIVE: लातूर में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे, BJP को झटका

लातूर में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। जबकि BJP को 13 सीटों पर बढ़त है।

16 Jan 202612:53:11 PM

कांग्रेस के प्रशांत जगताप ने पुणे नगर निगम चुनाव जीता

कांग्रेस के प्रशांत जगताप ने पुणे नगर निगम चुनाव जीता। कांग्रेस पार्टी के प्रशांत जगताप ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करते हुए पुणे नगर निगम चुनाव जीता है। 

16 Jan 202612:19:29 PM

नासिक में बीजेपी को बंपर बढ़त

blog images

नासिक में बीजेपी 14 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 09 सीटें, शिवसेना और एनसीपी को 13 सीटें पर बढ़त मिली हुई है। 

16 Jan 202612:18:25 PM

भाजपा के नवनाथ बान की जीत पर जश्न

शुरुआती रुझानों के बीच मानखुर्द क्षेत्र के वार्ड नंबर 135 में भाजपा के नवनाथ बान की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

#WATCH | #BMCElections2026 | Mumbai | BJP workers celebrate as Navnath Ban from BJP wins at ward number 135, Mankhurd area, amid early trends pic.twitter.com/EJB24imWmV

— ANI (@ANI) January 16, 2026
16 Jan 202612:06:54 PM

नवी मुंबई महानगरपालिका में किसे कितनी बढ़त?

blog images

बीजेपी (आगे)- 29 सीट
शिवसेना-UBT+ (आगे)- 01 सीट
शिवसेना- 27
कुल- 111 सीट

16 Jan 202612:05:54 PM

शिवसेना UBT का खुला खाता, एकनाथ शिंदे के शिवसेना को भी मिली जीत

शिवसेना (UBT) ने पहली जीत हासिल कर ली है। वार्ड-182, दादर से शिवसेना (UBT)के मिलिंद वैद्य ने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा वार्ड - 163 से शिवसेना (शिंदे) की शैला लांडे जीत गई हैं। वहीं पुणे में शंकर महाराज मठ-बिबवेवाड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 से भाजपा के 3 उम्मीदवार विजयी हुए।

16 Jan 202611:46:52 AM

BMC में बीजेपी की हाफ सेंचुरी, कांग्रेस ने जीती पहली सीट

blog images

बीजेपी (आगे)- 52 सीट

शिवसेना-UBT+ (आगे)- 31 सीट
एनसीपी- (आगे) 04 सीट
कांग्रेस- (आगे) 05 सीट
कुल- 227 सीट

16 Jan 202611:32:37 AM

BMC Election Result 2026 Live: कांग्रेस ने मुंबई में जीती पहली सीट,  वार्ड 183 में खुला खाता

कांग्रेस उम्मीदवार आशा दीपक काले ने वार्ड 183 से जीत हासिल की है। ये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव का पहला घोषित परिणाम है।

16 Jan 202611:26:53 AM

ठाणे का 'थानेदार' कौन?

blog images

ठाणे में बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना-UBT+ सिर्फ 06 सीटों पर आगे है। जबकि अजीत पवार की एनसीपी 06 सीट और कांग्रेस 02 सीट पर आगे है। 

16 Jan 202611:17:24 AM

Maharashtra Election Results 2026 Live: चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का तंज

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने स्याही विवाद को लेकर लिखा, "चुनाव आयोग द्वारा नागरिकों को गुमराह करना ही हमारे लोकतंत्र में विश्वास के पतन का कारण है। वोट चोरी एक राष्ट्रविरोधी कृत्य है।"

image - 2026-01-16T111609.479

16 Jan 202611:09:41 AM

भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति पार्टी 370 वार्डों में आगे, शिवसेना का क्या है हाल?

अब तक के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन 370 वार्डों में आगे चल रही है। बीजेपी को 297 वार्डों में बढ़त हासिल है, जबकि शिवसेना यूबीटी गठबंधन 73 वार्डों पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

16 Jan 202611:07:24 AM

Pune Election Result LIVE: बीजेपी अब 48 सीटों पर आगे, अजीत पवार की NCP 14 सीटों पर आगे

रूझानों में पुणे में भाजपा 48 सीटों पर आगे है, जबकि अजीत पवार की एनसीपी 14 सीटों पर आगे है। वहीं दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 4 सीटों पर, शिंदे सेना 2 सीटों पर, शरद पवार के एनसीपी गुट की 2 सीटों पर और एमएनएस की 1 सीट पर बढ़त बनी हुई है।

16 Jan 202610:49:34 AM

BMC Election Result 2026 Live: मुंबई में बीजेपी+ और शिवसेना (UBT)+ के बीच कड़ी टक्कर

BMC Election Result 2026 Live: मुंबई में भाजपा 30 वार्डों में आगे चल रही है, वहीं शिवसेना (यूबीटी) 25 वार्डों में आगे है। दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर साफ दिख रही है। वहीं राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) सिर्फ 3 सीटों पर आगे है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना-शिंदे 10 सीटों पर आगे है।

16 Jan 202610:35:48 AM

Maharashtra BMC Election Result 2026 Live: संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप

उद्धव गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने नगर निकाय चुनावों की गिनती के बीच बयान दिया है कि बीजेपी ने कल शाम ही नतीजे फिक्स कर दिए।

16 Jan 202610:31:55 AM

Pune Municipal Corporation Election Result 2026: पुणे में बीजेपी 42 सीटों पर आगे

पुणे के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे है। एनसीपी परिवार को 14 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

16 Jan 202610:25:35 AM

BMC Election Result 2026 Live: बीएमसी में 25 सीटों पर बीजेपी आगे

मुंबई नगर निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। 19 सीटों पर शिवसेना (यूबीटी)-NCP शरद ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।

16 Jan 202610:20:01 AM

संभाजीनगर में बीजेपी से आगे AIMIM

संभाजीनगर में 9 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। यहां 5 सीटों पर AIMIM और चार सीटों पर बीजेपी आगे है।

16 Jan 202610:18:35 AM

Nagpur Election Result 2026 Live: नागपुर में कांग्रेस का खाता खुला

नागपुर में 16 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।

16 Jan 202610:16:20 AM

BMC Election Result 2026 Live: बीएमसी चुनाव में कड़ी टक्कर

बीएमसी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (यूबीटी)-NCP शरद 20 सीटों पर आगे चल रही है।

16 Jan 202610:13:52 AM

वारिस पठान ने किया बड़ा दावा

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का दावा, 'हम बड़ी सफलता हासिल करेंगे। कुछ ही समय में सब क्लियर हो जाएगा, कौन जीता कौन नहीं।'

16 Jan 202610:09:11 AM

पुणे-ठाणे के रुझानों में भी BJP आगे

ठाणे के रुझानों में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। वहीं नागपुर में भी 5 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही बीजेपी आगे है।

16 Jan 202610:07:10 AM

BMC Election Result 2026 Live: बीएमसी के रुझान में बीजेपी 12 सीट पर आगे

बीएमसी के 18 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 12 सीटों पर आगे है। उद्धव गुट-NCP शरद 6 सीटों पर आगे चल रही है।

16 Jan 202610:01:24 AM

Maharashtra BMC Election Result 2026 Live: 10 बजे से शुरू गिनती

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती 10 बजे से शुरू होने जा रही है। इस चुनाव में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिसका फैसला आज होगा।

16 Jan 20269:25:37 AM

893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है।

16 Jan 20269:21:03 AM

Mumbai Municipal Corporation Election Result 2026: मुंबई में कम हुई वोटिंग

मुंबई नगर निगम चुनावों में इस बार 52.94 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2017 में यह मतदान प्रतिशत ज्यादा था। 2017 में हुए नगर निगम के चुनावों में 55.53 प्रतिशत वोट पड़े थे।

16 Jan 20268:50:00 AM

Nagpur Municipal Corporation Election Result 2026: नागपुर में किसकी होगी जीत?

नागपुर नगर निगम चुनाव में आज 151 पार्षदों की किस्मत का फैसला होगा। यहां 10 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां हर वार्ड के परिणाम वार्ड रैंकिंग के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

16 Jan 20269:47:12 AM

Maharashtra BMC Election Results 2026 Live News: दोपहर तक स्पष्ट होने लगेंगे रुझान

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।  चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान दोपहर तक स्पष्ट होने लगेंगे। हालांकि, फाइनल नतीजे 4 बजे तक आने की उम्मीद है।

16 Jan 20268:39:05 AM

BMC पर देशभर की निगाहें

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देशभर के लोगों की नजर है। यहां साल 2017 के बाद पहली बार नगर निगम का चुनाव हुआ है।

16 Jan 20268:35:42 AM

वोटों की गिनती से पहले पार्षद हुए इकट्ठा

बीएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए काउंटिंग रूम तैयार कर लिए गए हैं। गिनती शुरू होने से पहले कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और पार्षद साथ इकट्ठा हो गए हैं।

16 Jan 202610:50:06 AM

Pune Municipal Corporation Election Result 2026: पुणे में कितनी हुई वोटिंग?

पुणे शहर में गुरुवार को मतदान की शुरुआत धीमी रही, पहले दो घंटों में मतदान प्रतिशत केवल 5.5 रहा। वहीं दोपहर 3:30 बजे तक पीएमसी में 36.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शहर के 41 वार्डों में 165 पीएमसी सीटों के लिए 1,165 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

16 Jan 20267:38:43 AM

किस किस शहरों के निगमों का फैसला आज?

महाराष्ट्र के कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर वोटों की गिनती आज 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें सबसे अहम मुंबई का बीएमसी (BMC) है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभनी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघला, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी में भी आज नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us