Move to Jagran APP

shaibganj newsकार्यकर्ता के कंधे पर बैठ रैली में शामिल हुए लोबिन

झारखंड राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति की स्वीकृति मिलने के बाद झामुमो नेताओं में खुशी का माहौल है। बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम की अगुवाई में बोरियो में इस खुशी में रैली निकाली गई। जिसमें विधायक लोबिन हेम्ब्रम को लोगों ने कांधे पर उठाकर रैली में स्वागत किया।

By Gautam OjhaEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM (IST)
shaibganj newsकार्यकर्ता के कंधे पर बैठ रैली में शामिल हुए लोबिन
स्थानीय नीति को कैबिनेट से मिली हरी झंडी के बाद बोरियो में कार्यकर्ता के कांधे में घूमे लोबिन।

जासं, बोरियो (साहिबगंज) : झारखंड कैबिनेट की ओर से 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने के प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर शनिवार को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली बोरियो बाजार होते हुए ग्वाला मोड़ तक गई। इस दौरान एक झामुमो कार्यकर्ता विधायक लोबिन हेम्ब्रम को कंधे पर बैठाकर रैली में शामिल हुआ।

loksabha election banner

इस बीच ग्वाला मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू नहीं होने से दूसरे राज्य के लोग यहां मालिकाना हक जमा रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने तीन फरवरी 2022 को बोरियो महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू कराने का संकल्प लिया था, जो पूरा हुआ। कहा कि झारखंड बनने के बाद राज्य में सबसे ज्यादा समय तक भाजपा ने शासन किया, लेकिन इसे लागू नहीं किया। 1932 का खतियान लागू होने से झारखंड के भूमि पुत्रों को उनकी पहचान मिल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.