Move to Jagran APP

डीजल व पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करने की कोशिश की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 02:33 PM (IST)
डीजल व पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज
डीजल व पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज

लखनऊ, जेएनएन। डीजल तथा पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। विधान भवन के सामने प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के इस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले रोकने का प्रयास किया। इनके वहां पर हंगामा करने के दौरान सड़क पर जाम लगने से पुलिस ने लाठियां भांज दीं।

loksabha election banner

पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम बढ़ने के विरोध में शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहां पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा के साथ कई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ पुलिस ने आठ-नौ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया। इस दौरान लगातार सपा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के नेतृत्व में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। विधानसभा के सामने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने फौरन ही रोक लिया और बलपूर्वक विधानसभा के सामने न जाने देने का प्रयास किया। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विधानसभा के सामने अचानक होते हुए धरना प्रदर्शन को देखकर उन्हें बलपूर्वक उठाने की कोशिश की। जिस पर सपा कार्यकर्ता नहीं उठे और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.