Move to Jagran APP

राबड़ी से मिलकर भावुक हुए लालू, दो साल बाद मिला दो घंटे का साथ; बेटी मीसा भी पहुंचीं-बहू ऐश्‍वर्या पर बात

Rabri Devi Met Lalu Prasad Yadav लालू प्रसाद यादव बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। दो वर्षों में पहली बार उनकी पत्‍नी यहां उनसे मिलने पहुंची हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 07:21 AM (IST)
राबड़ी से मिलकर भावुक हुए लालू, दो साल बाद मिला दो घंटे का साथ; बेटी मीसा भी पहुंचीं-बहू ऐश्‍वर्या पर बात
राबड़ी से मिलकर भावुक हुए लालू, दो साल बाद मिला दो घंटे का साथ; बेटी मीसा भी पहुंचीं-बहू ऐश्‍वर्या पर बात

रांची, जेएनएन। Lalu Prasad Yadav met his wife Rabri Devi in RIMS Ranchi Today रांची का रिम्‍स अरसे बाद राजनीतिक दंपती लालू-राबड़ी मुलाकात का गवाह बना। यहां पति लालू प्रसाद यादव से मिलते ही बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी बेहद भावुक नजर आईं। पेइंग वार्ड के कोरिडोर में बैठकर दंपती ने घंटों बातें कीं। घर-परिवार से लेकर पार्टी-पॉलटिक्‍स हर मसले पर दोनों के बीच गहन चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया के कैमरों की नजरें दोनों पर लगातार बनी रहीं।

loksabha election banner

लालू राबड़ी की एक साथ झलक पाने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में राजद के कार्यकर्ता भी पहुंचे। करीब ढाई घंटे की मुलाकात के बाद लालू से मिलकर राबड़ी देवी और मीसा भारती यहां से निकल गईं। मीडिया कर्मियों से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की। पुलिस प्रशासन के सहयोग से निकलने के बाद दोनों  गाड़ी में बैठ कर पेइंग वार्ड से रवाना हो गईं। बाद में राबड़ी देवी और मीसा भारती ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की| लालू की पार्टी राजद झारखंड की महागठबंधन सरकार में शामिल है|

मंगलवार को यहां राबड़ी देवी अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पति से मिलने पहुंची। बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी अपने पति लालू प्रसाद यादव से रांची के रिम्‍स में मुलाकात कर रही हैं। राबड़ी अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ यहां पहुंची हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद वृहद राजनीतिक पृष्‍ठभूमि वाले इन दोनों पति-पत्‍नी की मुलाकात हो रही है।

अब तक लालू प्रसाद से मिलने राबड़ी देवी कभी जेल तक नहीं पहुंचीं थीं। यह पहला मौका है, जब राबड़ी अपने सजायफ्ता पति लालू से मिलने रांची पहुंचीं। इधर लालू से राबड़ी की इस मुलाकात को सियासी गलियारे में झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राबड़ी और मीसा रिम्‍स में मुलाकात की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेइंग वार्ड के अंदर चली गई हैं।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रांची के रिम्‍स में भर्ती कराए गए हैं। यहां लालू की 11 गंभीर बीमारियों का इलाज डॉक्‍टरों की टीम कर रही है। डॉक्‍टरों के मुताबिक लालू की सेहत अभी स्थिर है। उनपर चिकित्‍सक लगातार नजर रख रहे हैं। लालू की देखरेख कर रहे डॉ डीके झा के मुताबिक लालू की एक किडनी 50 फीसद तक काम कर रही है। जबकि हाई शुगर के चलते लालू को रोज 80 यूनिट इंसुलिन का डोज दिया जाता है।

अपने पति लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंची बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी।

चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलने उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती रांची पहुंची हैं। रांची में जेल में रहते हुए दो साल में पहली बार अपने पति से मिलने पहुंची बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री दिल्‍ली से सीधे रांची के रिम्‍स आई हैं। राबड़ी ने दिल्‍ली में अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है। राबड़ी देवी यहां सुबह 11 बजे पहुंची। रांची एयरपोर्ट से झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष अभय कुमार सिंह ने राबड़ी देवी और मीसा भारती को रिम्‍स के पेइंग वार्ड पहुंचाया।

अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचीं राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती।

माना जा रहा है कि लालू परिवार में बड़ी बहू ऐश्‍वर्या राय के चलते बढ़ते तनाव के कारण ही वे अपने पति से मिलने पहुंची हैं। बताया गया है कि रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी देवी थोड़ी देर में रिम्‍स पहुंच रही है। एयरपोर्ट से राबड़ी देवी सीधा रिम्स के पेइंग वार्ड पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी। यह पहली बार होगा जब राबड़ी देवी रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू यादव से मुलाकात करेगी।

लालू की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या ने तलाक के बीच अपनी सास राबड़ी देवी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। राबड़ी देवी की लालू से मुलाकात के लिए बिरसा मुंडा जेल प्रशासन से विशेष् अनुमति ली गई है। इससे पहले रांची के रिम्‍स में लालू के परिवार से दोनों बेटे तेजस्‍वी यादव, तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती, रागिनी, धन्‍नो समेत लालू के कई समधी भी यहां राजद सुप्रीमो से मिल चुके हैं।

बीते दिन लालू की बेटी धन्‍नाे और समधी कैप्‍टन अजय सिंह यादव ने रांची के रिम्‍स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। झारखंड में नई सरकार बनने के बाद से ही लालू यादव से मिलने वालों की संख्‍या में इजाफा देखा जा रहा है। जेल प्रशासन की नियमों की धज्जियां उड़ाकर यहां एक ही दिन में दस-बारह लोगों के लालू से मुलाकात करने की खबरें भी सुर्खियों में आ चुकी है।

इससे पहले चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में बीते दिन लालू प्रसाद यादव ने रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था। अब इस मामले में लालू की ओर से गवाह पेश किए जा रहे हैं। इधर लालू की सेहत को लेकर डॉ डीके झा ने बताया कि उनके ब्‍लड प्रेशर में उतार चढ़ाव जारी है। जबकि लालू की एक किडनी महज 50 फीसद काम कर रही है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.