Move to Jagran APP

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ, कांग्रेस के छह विधायक बनेंगे मंत्री

गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 10:06 PM (IST)
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ,  कांग्रेस के छह विधायक बनेंगे मंत्री
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ, कांग्रेस के छह विधायक बनेंगे मंत्री

बेंगलुरु, आइएएनएस। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति के बाद कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस कोटे से छह और जदएस कोटे से एक मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी। सितंबर के तीसरे सप्ताह में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही बोर्ड और कारपोरेशन में नए चेयरमैनों की नियुक्ति भी की जाएगी। राज्य में जदएस और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार है। गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के अनुसार कैबिनेट विस्तार का निर्णय दोनों घटक दलों की 5 सदस्यीय समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि विस्तार में कांग्रेस के छह विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जदएस के कोटे से मात्र एक विधायक सरकार में शामिल होगा। दोनों दलों की समन्वय समिति ने 30 बोर्ड और कारपोरेशन के चेयरमैन की नियुक्ति पर भी सहमति जताई है। इनमें से जहां 20 पर कांग्रेस के खाते में जाएंगे वहीं 10 जदएस के हिस्से में आएंगी।

बता दें कि सिद्दरमैया 5 सदस्यीय समन्वय समिति के चेयरमैन हैं। जबकि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, कांग्रेस महासचिव और पार्टी के राज्य ईकाई के प्रमुख केसी वेणुगोपाल इसके सदस्य है। जदएस के दानिश अली समिति के संयोजक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.