Move to Jagran APP

कर्नाटक शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली बढ़त, भाजपा दूसरे नंबर पर

पिछले निकाय चुनावों में यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। 2013 में 4,976 सीटों के लिए निकाय चुनाव हुआ था, जिसमें से कांग्रेस ने 1960 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 12:22 AM (IST)
कर्नाटक शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली बढ़त, भाजपा दूसरे नंबर पर
कर्नाटक शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली बढ़त, भाजपा दूसरे नंबर पर

 बेंगलुर, प्रेट्र/आइएएनएस। कर्नाटक में तीन महीने पहले विधानसभा चुनावों में महज कुछ ही सीटों से बहुमत का आंकड़ा छूने से चूकी भाजपा शनिवार को हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में भी पिछड़ गई है। सोमवार को आए परिणामों में कांग्रेस कड़े मुकाबले में भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस 982 सीटें जीतकर सबसे आगे है, जबकि भाजपा को 929 सीटें मिली हैं। वहीं, राज्य में कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे जनता दल (एस) ने 375 सीटें हासिल की हैं। शेष सीटों पर 329 निर्दलीयों के साथ अन्य विजयी हुए हैं।

loksabha election banner


मालूम हो कि विधानसभा चुनाव बाद गठबंधन बनाने के बावजूद कांग्रेस और जद (एस) ने यह चुनाव अलग-अलग लड़ा है। लेकिन इन्होंने शहरी निकायों में भी चुनाव बाद गठबंधन की घोषणा कर रखी है। इस कारण गठबंधन साझीदारों के पास संयुक्त रूप से 1,357 सीटें हो गई हैं, जिससे अधिकांश निकायों में इस गठबंधन के काबिज होने का रास्ता साफ हो गया है।
इस चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के रुझान के साथ ही राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा माना जा रहा है। राज्य में तीन नगर निगमों, 29 नगरपालिका परिषदों, 52 शहरी नगर परिषदों और 20 शहर पंचायतों के चुनाव हुए हैं। हालिया बाढ़ के कारण कोडागू में चुनाव नहीं कराए जा सके।
भाजपा ने हार का ठीकरा कांग्रेस-जदएस के सिर फोड़ा
इन चुनाव परिणामों पर कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येद्दयुरप्पा ने कहा कि भाजपा और सीटें जीत सकती थी लेकिन कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के कारण हमारा प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनादेश भाजपा के साथ है और हम अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
तेजाब हमले में एक कांग्रेस प्रत्याशी और उनके नौ समर्थक घायल
विजय जूलुस पर तेजाब हमले में कांग्रेस प्रत्याशी घायलचुनाव परिणाम के बाद एक विजय जूलुस पर हुए कथित तेजाब हमले में एक कांग्रेस प्रत्याशी और उनके नौ समर्थक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु से करीब 70 किलोमीटर दूर तुमकुरु में वार्ड नंबर 16 से विजयी इनायतुल्लाह खान जुलूस निकाल रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने भीड़ पर द्रव छिड़क दिया। इससे करीब दस लोगों को जलन होने लगी, जिन्हें तत्काल ही नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को मामूली जख्म हैं और अधिकांश के चेहरे जले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, फेंका गया द्रव पदार्थ बाथरूम क्लीनर जैसा हल्का एसिड हो सकता है।

जहां भी भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन सरकार बनेगी, हम वहां जरूर ऐसा करेंगे।
एचडी देवेगौड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री

जो समझते हैं गठबंधन सरकार कमजोर है और शीघ्र गिरेगी, उन्हें इस परिणाम ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
एचडी कुमारस्वामी, मुख्यमंत्री, कर्नाटक

चुनाव परिणाम ने उन लोगों को चुप कर दिया है जो कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस कमजोर हो गई है।
दिनेश गुंडू राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की जुमला राजनीति पर विकास की राजनीति को स्वीकार किया है।
रणदीप सुरजेवाला, प्रवक्ता कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.