विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IT Raid on MLA Anup Singh: 'आपरेशन लोटस' का पर्दाफाश किया इसलिए मुझे टारगेट किया गया, मैं डरने वाला नहीं

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Fri, 04 Nov 2022 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2022 12:59 PM (IST)

Jharkhand MLA Anup Singh on IT Raid बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने अपने आवास पर आयकर की छापेमारी ...और पढ़ें

Jharkhand MLA Anup Singh on IT Raid: आयकर की छापेमारी के बाद बोले कांग्रेस विधायक अनूप सिंह।
Jharkhand MLA Anup Singh on IT Raid: आयकर की छापेमारी के बाद बोले कांग्रेस विधायक अनूप सिंह।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand MLA Anup Singh on IT Raid अपने आवास पर आयकर की छापेमारी को बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने दबाव की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि वे प्रखर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और उनके पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। भाजपा ने राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने की साजिश की। आपरेशन लोटस चलाया, जिसका उऩ्होंने पर्दाफाश किया। यही कारण है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। भाजपा उन्हें राजनीतिक तौर पर घेरना चाहती है। वे आयकर को सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने जो भी पूछा, उन्हें पूरी जानकारी दी है।

निशिकांत दुबे पर उठाया सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि उनके यहां छापेमारी की खबर सबसे पहले भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे को कैसे लग गई। क्या उनके इशारे पर संवैधानिक संस्थाएं काम कर रही है। उन्हें कैसे पहले पता चल गया। उनके यहां आयकर अधिकारियों के आने के पांच मिनट पहले विधायक प्रदीप यादव के यहां छापेमारी हुई।

भाजपा के मुहिम को फेल किया तो उन्हें फंसाया गया: अनूप सिंह

अनूप सिंह ने कहा कि आयकर जांच कर ले। वे पूरी तरह सहयोग कर लें। उनके पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। उनकी गलती यही है कि उन्होंने भाजपा के मुहिम को फेल किया तो उन्हें फंसाया गया। भाजपा किसी प्रकार झारखंड में बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। विधायकों को भाजपा तोड़ना चाहती है।

शुक्रवार की सुबह आयकर की टीम का छापा

बता दें कि आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह-सुबह झारखंड के दो कांग्रेसी विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के आवास पर छापामारी करने आयकर के अधिकारी पहुंचे। आयकर की टीम में रांची के डिप्टी डायरेक्टर आशीष कुमार फौरन अधिकारी शामिल रहें।