Move to Jagran APP

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। इसके अलावा सत्र की अवधि में अन्य विधायी कामकाज निपटाए जाएंगे।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 04:51 PM (IST)
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी आरंभ कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने संसदीय कार्य विभाग को इस बाबत सूचित किया है। इसमें विधानसभा का मानसून सत्र 16 जुलाई से आरंभ करने का प्रस्ताव है। सत्र जुलाई तक चलेगा। राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद इसे राजभवन स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राजभवन की स्वीकृति मिलने के बाद मानसून सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

loksabha election banner

मानसून सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। इसके अलावा सत्र की अवधि में अन्य विधायी कामकाज निपटाए जाएंगे। संक्षिप्त अवधि में कई राजनीतिक मुद्दों पर सदन में बहस की गुंजाइश बनेगी।

खासकर भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विपक्ष का विरोध सदन के भीतर दिख सकता है। इसे लेकर विपक्ष ने साझा आंदोलन की घोषणा की है। जिसमें क्रमवार धरना-प्रदर्शन के बाद पांच जुलाई को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। 

झारखंड विधानसभा की खासियत

गौरतलब है कि 15 नवंबर, 2000 को गठित झारखंड राज्य की विधानसभा रांची शहर स्थित एचईसी टाउनशिप के रसियन हॉस्टल परिसर में अवस्थित है। रसियन हॉस्टल परिसर में अवस्थित ‘लेनिन हॉल‘ सभा वेश्म के रूप में कार्यरत है। इस सभा वेश्म में एक सौ दस सदस्यों के आसन की व्यवस्था है। इस वेश्म में अध्यक्षीय दीर्धा, पदाधिकारी दीर्घा, पत्रकार दीर्घा तथा सामान्य दर्शक दीर्घाएं हैं। सभा वेश्म की दाहिनी और बांईं ओर क्रमशः सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए उपवेशिकाएं हैं। राज्य सरकार के पदाधिकारियों के लिए वेश्म से अलग मुख्य सचिव कक्ष तथा पत्रकारों के लिए पत्रकार कक्ष कार्यरत हैं। विधानसभा मुख्य भवन में ही अध्यक्षीय कक्ष एवं उपाध्यक्ष कक्ष के अतिरिक्त मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) के कक्ष भी अवस्थित है।

मुख्य भवन में सचिव कक्ष एवं प्रतिवेदक कक्ष भी है। सभा सचिवालय परिसर में झारखंड विधानसभा का वेबसाइट कक्ष तथा ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रणाली कक्ष अवस्थित है। समिति की बैठकों के लिए दो समिति कक्ष तथा सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए कैंटीन, रेलवे आरक्षण, बैंक, डाकघर तथा चिकित्सा सेवा की सुविधायें उपलब्ध हैं। राजनैतिक दलों की बैठक तथा अन्य समारोह के लिए रसियन हॉस्टल परिसर में दो सभागार हैं तथा 30 कमरों वाला एक अतिथि निवास है। रसियन हॉस्टल परिसर में अवस्थित 150 कमरे वर्तमान विधायकों को आवासन के लिए आवंटित किए गए हैं। विधानसभा पुस्तकालय में 14000 से ज्यादा पुस्तकें, पत्रिकाएं और जर्नल हैं। वाचनालय में 25 व्यक्तियों के बैठने और पढ़ने की सुविधा है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही देश-देशान्तर में घटित हो रही संसदीय घटनाओं और लोक-जीवन से जुड़े आलेखों पर आधारित एक त्रैमासिक पत्रिका उडान निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं।

झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इन्दर सिंह नामधारी थे। सभा में पहला अभिभाषण प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार द्वारा दिया गया। बाबू लाल मरांडी पहले मुख्यमंत्री, मृगेन्द्र प्रताप सिंह पहले संसदीय कार्य मंत्री और स्टीफेन मरांडी पहले नेता, प्रतिपक्ष थे। वर्त्तमान में दिनेश उरांव, विधानसभा अध्यक्ष, रघुवर दास, मुख्यमंत्री, सरयू राय, संसदीय कार्य मंत्री तथा हेमन्त सोरेन, नेता प्रतिपक्ष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.