Move to Jagran APP

Rafiganj Election 2020: रफीगंज में JDU के सामने हैट्रिक की चुनौती, पूर्व व वर्तमान MLA में कांटे का मुकाबला

Rafiganj Election 2020 News औरंगाबाद के रफीगंज विधानसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्‍कर के आसार हैं। बागी और निर्दलीय के आने से मुकाबला रोचक हो गया है। यहां जदयू के सामने हैट्रिक लगाने की चुनौती है। वहीं पूर्व विधायक भी कमर कस के खड़े हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 09:25 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:59 AM (IST)
Rafiganj Election 2020: रफीगंज में JDU के सामने हैट्रिक की चुनौती, पूर्व व वर्तमान MLA में कांटे का मुकाबला
रफीगंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्‍याशी अशोक कुमार सिंह।

जेएनएन, औरंगाबाद। रफीगंज में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन यहां लड़ाई आमने-सामने की मानी जा रही है। एनडीए के प्रत्याशी हैट्रिक के लिए उतरे हैं तो महागठबंधन के उम्मीदवार पूर्व से वर्तमान बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यहां से एनडीए से जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह मैदान में हैं। महागठबंधन से राजद के पूर्व विधायक नेहालुद्दीन डटे हुए हैं। पिछले चुनाव में लोजपा प्रत्याशी के रूप में काफी कम मतों से शिकस्त झेलने वाले के बाद कांग्रेस में आए लेकिन बेटिकट हुए प्रमोद कुमार सिंह निर्दलीय हैं। वहीं लोजपा ने मनोज कुमार सिंह को उतारा है। वैसे यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार दिख रहे है। रफीगंज को अनुमंडल बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है। यहां सिंचाई भी एक गंभीर समस्या है।

loksabha election banner

विजय कुमार सिंह लगा चुके हैं हैट्रिक

1951 में रफीगंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। यहां लगातार दो चुनाव कांग्रेस जीती। उसके बाद सन 1962 में स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी जीते। लेकिन 1967 में कांग्रेस ने वापसी की। 1969 में बीजेएस ने जीत दर्ज की। 1972 के चुनाव में फिर कांग्रेस की वापसी हुई। 1977 में जेएनपी के हुसैन अंसारी ने बाजी मारी। इस सीट से विजय कुमार सिंह ने लगातार तीन बार 1980, 1985, और 1990 के चुनाव में जीत हासिल की। सन 1995 में सीपीआइ के रामचंद्र सिंह जीते।

समता पार्टी के सुशील कुमार सिंह ने 2000 के चुनाव में विजय का पताका फहराया। इसके अगले चुनाव में 2005 में राजद के नेहालुद्दीन यहां से विधायक चुने गए। लेकिन 2010 और 2015 के चुनाव में जदयू के अशोक कुमार सिंह निर्वाचित होते रहे। 2015 के चुनाव में जदयू के अशोक कुमार सिंह ने लोजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह को पराजित किया। उससे पूर्व 2010 में उन्होंने राजद के नेहालुद्दीन को शिकस्त दी थी।

ये रहे हैं यहां के विधायक

1951       एस एम लुत्फुर्रहमान        कांग्रेस

1957       सरजू प्रसाद सिन्हा          कांग्रेस

1962       रामपुकार सिंह              स्वतंत्र पार्टी

1967      डी राम                        कांग्रेस

1969       सहदेव चौधरी               बीजेएस

1972        फगुनी राम                  कांग्रेस

1977       मो हुसैन अंसारी            जेएनपी

1980       विजय कुमार सिंह          जनता पार्टी

1985       विजय कुमार सिंह          कांग्रेस

1990        विजय कुमार सिंह         कांग्रेस

1995        रामचंद्र सिंह               सीपीआइ   

2000        सुशील कुमार सिंह        समता पार्टी   

2005 (फरवरी)   मो नेहालुद्दीन      राजद

2005 (अक्टूबर) मो नेहालुद्दीन      राजद

2010      अशोक कुमार सिंह         जदयू    

2015      अशोक कुमार सिंह         जदयू

कुल मतदाता 2,80,567

पुरुष मतदाता 1,51,601

महिला मतदाता1,28,955


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.