तमिलनाडु में भाजपा नेता विवाद में, द्रमुक ने की कार्रवाई की मांग
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:07 PM (IST)
चेन्नई, प्रेट्र। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा तमिलनाडु में हुई एक और घटना में विवाद में फंस गए हैं। रविवार को गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। घटना पुडुकोट्टई जिले की है। इस यात्रा के दौरान राजा की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राज्य के विपक्षी दल द्रमुक ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले शनिवार को भी राजा की एक टिप्पणी से विवाद पैदा हुआ था। मय्यपुरम गांव में पुलिसकर्मियों के साथ बहस में उन्होंने पुलिस को हिंदू विरोधी और भ्रष्ट कहा था।
पुलिस ने गणेश विसर्जन यात्रा को एक निश्चित मार्ग से ही ले जाने की अनुमति दी थी। इसके पीछे अदालत के आदेश का हवाला दिया था। विवाद तब हुआ जब राजा ने इस आदेश को मानने से इन्कार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें