स्थायी राजधानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल
चमोली जिले के गैरसैंण में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 58वें दिन भी आंदोलन जारी रहा।
By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 03 Feb 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2018 10:47 PM (IST)
गैरसैंण(चमोली), [जेएनएन]: स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 58वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। दूसरे चक्र के अनशनकारियों को प्रशासन के उठाने के बाद तीसरे चक्र के अनशनकारी हरीश पंत, त्रिलोक सिंह शाह व धन सिंह बिष्ट दूसरे दिन भी भूखहड़ताल पर रहे।
महिला मंगल दल सलियाणा, धारगेड, कोठा, ग्वाड़, गांवली, गैड व टेटूडा की महिलाएं धरने पर रही। गैरसैंण के रामलीला मैदान में जारी आंदोलन को समर्थन देने वालों में घाट ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुदर्शन सिंह कठैत, पूर्व कर्नल बीएस बत्र्वाल, हेमा देवी, रामचंद्र बरमोला, बिरेंद्र कुमार, कस्तूरा देवी, प्रकाश चंद्र, बिरेंद्र जोशी, रमेश चंद्र, नंदन सिंह आदि अनशनस्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, पहाड़ों से पलायन जारी: कुलदीप रावत
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें