एचएस फूलका ने आम आदमी पार्टी को कहा अलविदा, केजरीवाल को सौंपा इस्तीफा
वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय समन्वश्क अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। फूलका ने कहा कि उन्होंने आप के राष्ट्रीय समन्वयक आैर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीरवार का पार्टी से अपना इस्तीफा सौंपा। फूलका ने आम आदमी पार्टी से अपने इस्तीफे की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।
बता दें कि फूलका पंजाब विधानसभा की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। फूलका ने वीरवार केा ट्वीट किया, मैंने अाम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैेंने अपना इस्तीफा आविंद केजरीवाल जी काे सौंप दिया है। उन्होंने (केजरीवाल) इस्तीफा नहीं देने के लिए जोर डाला, लेकिन मैंने इसे नहीं माना। अब शुक्रवार को इस्तीफे के बारे में नई दिल्ली में मीडिया से बात करुंगा। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दूंगा कि आप को किसलिए छोड़ा और भविष्य में क्या योजना है।'
वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका करीब 30 साल से सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़ रहे हैं। वह आप के टिकट पर पंजाब में विधायक चुने गए थे और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।
2018 में दिल्ली बार काउंसिल ने उन्हें सिख विरोधी दंगों के मामले की सुनवाई के लिए पेश होने से रोका, क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लाभ के पद पर थे। बार काउंसिल के विरोध के बाद फूलका ने इस पद से इस्तीफा दे दिया, ताकि वह अपनी लड़ाई जारी रख सकें।