Move to Jagran APP

गृहमंत्री अमित शाह 28 को जाएंगे ओडिशा, CAA के समर्थन में करेंगे विशाल रैली

Amit Shah visits Odisha केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीएए के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए भुवनेश्‍वर जाएंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 09:53 AM (IST)
गृहमंत्री अमित शाह 28 को जाएंगे ओडिशा, CAA के समर्थन में करेंगे विशाल रैली
गृहमंत्री अमित शाह 28 को जाएंगे ओडिशा, CAA के समर्थन में करेंगे विशाल रैली

भुवनेश्वर, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय ओडिशा दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश इकाई जोरदार तैयारी में जुट गई है। उनके इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सार्वजनिक सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने दिन रात मेहनत कर रही है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 28 फरवरी को वह भुवनेश्वर में सीएए के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई तैयारी कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश व जिलास्तर पर निरंतर बैठक हो रही है, जिसमें बूथ स्तरीय कार्यक्रर्ता शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 28 को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री भुवनेश्वर पहुंचेंगे। शाम को पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 29 को वह भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। साथ ही उसी दिन वह पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगे।

भाजपा व बीजद के संबंध के बारे में सबको पता है : बीजद

बीजू जनता दल व भाजपा के बीच संबंध कैसा है, यह सबके सामने है। भाजपा के साथ बीजद के मधुर संबंधों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजद सांसद भर्तृहरि महताब ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सत्ता में है तथा बीजद विपक्ष में है।

इसी तरह राज्य में बीजद सत्ता में है तथा भाजपा विपक्ष में है। इसलिए भाजपा के साथ बीजद का कैसे संबंध हैं यह पूरी तरह से स्पष्ट है। सीएए के समर्थन में भाजपा द्वारा की जा रही रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इसके समर्थन में रैलियां कर रही है। यह उनकी पार्टी का अंदरुनी मामला है। इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

बीजद व भाजपा के बीच मधुर संबंध : कांग्रेस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ओडिशा दौरे को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जयदेव जेना ने कहा कि अमित शाह के लिए देश की कानून व्यवस्था से बड़ा अब सीएए हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व बीजद के बीच मधुर संबंध हैं। राज्य में अधिक राज्यसभा सीट लेने के लिए शाह सरकारी कार्यक्रम के बहाने बीजद से बात करने के लिए ओडिशा आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.