Move to Jagran APP

MLA अदिति और अंगद की हुई दोबारा शादी, नवांशहर में बहू का खास अंदाज में गृह प्रवेश

MLA Angad Singh and Aditi Singh Reception नवांशहर में खास बहू का खास अंदाज में गृह प्रवेश हुआ। इसके साथ ही विधायक अंगद सिंह व अदिति सिंह का दोबारा विवाह सिख परंपरा से हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 01:46 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 08:39 AM (IST)
MLA अदिति और अंगद की हुई दोबारा शादी, नवांशहर में बहू का खास अंदाज में गृह प्रवेश
MLA अदिति और अंगद की हुई दोबारा शादी, नवांशहर में बहू का खास अंदाज में गृह प्रवेश

नवांशहर, जेएनएन। MLA Angad  Singh and Aditi Singh Reception: यहां खास बहू को विशेष अंदाज में शनिवार को गृह प्रवेश हुआ। नवांशहर के विधायक अंगद सिंह व उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की आज दोबारा शादी हुई। उनकी शादी दिल्ली में 21 नवंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शनिवार को दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ नवांशहर के गांव सलोह में स्थित उनकी कोठी में हुई। पहले 23 नवंबर को पंजाब के मुख्य नेताओं के लिए चंडीगढ़ में रिस्पेशन पार्टी आयोजित की जानी थी, लेकिन अब पार्टी नवांशहर में विधायक अंगद के निवास स्थान पर ही होगी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि आनंद कारज के बाद पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री,पंजाब की सभी पार्टियों के विधायक,सारे सांसद वर व बहु को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचेंगे। अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्मंत्री सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हो सकते हैं।

दस हजार लोगों को बांटे गए हैं शादी के कार्ड

अंगद और अदिति की शादी की रिस्पेशन में नवांशहर के दस हजार लोगों को शादी के कार्ड वितिरत किए गए हैं। जिले से करीब 10 हजार लोग शादी में हिस्सा ले रहे हैं। 10 हजार लोगों तक कार्ड पहुंचाने के लिए जहां विधायक अंगद की टीम के सभी लोग जुटे थे। वही नवांशहर के पार्षदों ने कार्ड बांटे।

अंगद और अदिति की शादी है अरेंज मैरिज

अंगद सिंह व अदिति का विवाह परिवार वालों की मर्जी के साथ हो रहा है। दोनों की अरेंज मैरिज है। अंगद के पिता पूर्व स्व. विधायक प्रकाश सिंह व अदिति के पिता रायबरेली से पूर्व विधायक स्व.अखिलेश सिंह की गहरी दोस्ती थी। इसी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए अदिति के पिता ने अंगद को अदिति के जीवन साथी बनाने के लिए चुना था। इसका खुलासा खुद अदिति अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर कर चुकी हैं।

10 हजार लोगों के लिए सजाया गया है स्कूल का मैदान

नवांशहर राहों मार्ग में आरकेआर्य कालेज से पहले आर्य स्कूल के मैदान को दस हजार लोगों के लिए सजाया गया है। पंडाल लगाए गए हैं। यहीं पर एक ओर खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। शादी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विशेष विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने पर चर्चा में आई थीं अदिति सिंह

हाल में पार्टी के दिशा-निर्देश दरकिनार कर उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा विशेष सत्र में हिस्सा लेने के बाद अदिति सिंह चर्चा में आई थीं। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को बुलाए गए इस विशेष विधानसभा सत्र के बहिष्कार का एलान किया था। 

अंगद ने वर्ष 2017 में राजनीति में रखा कदम

अंगद सिंह ने वर्ष 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह स्व. दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक चुने गए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बच्‍चों के मन को पढ़ें; तीन लड़कियां परिवार के बंधनों से हुईं बोर, आजाद जिंदगी जीने को पहुंचीं मुंबई


यह भी पढ़ें: इन लोगों की करतूत से दोस्‍ती से उठ जाएगा भरोसा, Friend के 12 साल के बच्‍चे को अगवा कर ले ली जान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.