Move to Jagran APP

BJP Working Committee Meeting: एकजुटता व अनुशासन से 2022 में रिपीट करेंगे सरकार : सुरेश कश्‍यप

BJP Working Committee Meeting भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति‍ की बैठक अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप की अध्‍यक्षता में शुरू हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 12:43 PM (IST)
BJP Working Committee Meeting: एकजुटता व अनुशासन से 2022 में रिपीट करेंगे सरकार : सुरेश कश्‍यप
BJP Working Committee Meeting: एकजुटता व अनुशासन से 2022 में रिपीट करेंगे सरकार : सुरेश कश्‍यप

शिमला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति‍ की बैठक अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप की अध्‍यक्षता में शुरू हुई। बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार के कार्यों की सराहना की। कोरोना काल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। कश्‍यप ने पूर्व अध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल के कार्यों की सराहना की।

loksabha election banner

सुरेश कश्‍यप ने कहा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसा एक सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। केंद्र में मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को अपनी सीमा से पीछे हटना पड़ा। 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सुरेश कश्‍यप ने कहा भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता से आगे बढ़ते हुए हिमाचल में सरकार रिपीट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करें। एक अनुशासित कार्यकर्ता ही आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए 2022 में सरकार को रिपीट करवा सकता है।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन एवं राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल वर्चुअल जुड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.