Move to Jagran APP

Himachal pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल में भाजपा ने किन सीटों पर लहराया परचम, यहां देखें लिस्ट

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 चुनाव आयोग के ताजे आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 17 सीटों पर जीत दर्ज की है और 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की और 9 सीटों पर आगे है।

By Nidhi AvinashEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:58 PM (IST)
Himachal pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल में भाजपा ने किन सीटों पर लहराया परचम, यहां देखें लिस्ट
Himachal pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल में भाजपा ने किन सीटों पर लहराया परचम, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Himachal pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही थी वहीं अब पासा पलट गया है। कांग्रेस बहुमत से आगे निकल गई है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद पासा पलट गया है। कांग्रेस बहुमत से आगे निकल गई है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग के ताजे आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 17 सीटों पर जीत दर्ज की है और 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की और 9 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वह थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

आइये जान लेते हैं हिमाचल में भाजपा ने किन सीटों पर लहराया परचम

मंडी सदर से भाजपा की जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी सदर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनिल शर्मा ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी चम्पा ठाकुर को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से मात दी है।

नूरपुर सीट पर बीजेपी की जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नूरपुर सीट पर भाजपा की जीत हुई है। यहां से रणवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सिंह को 43,679 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस के अजय महाजन को 24 हजार वोट ही प्राप्त हुए हैं। रणवीर सिंह ने 18,752 के मार्जिन से जीत दर्ज की।

Gujarat Assembly Election 2022: ये हैं वो 5 बड़े कारण जिनकी वजह से गुजरात में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत

सिराज पर भाजपा ने लगाई मुहर

हिमाचल प्रदेश के सिराज की विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर ने परचम लहराया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, जयराम ठाकुर को 53562 वोट मिले हैं जबिक उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के चेत राम को महज 15379 वोट ही मिले।

बिलासपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

ह‍िमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से भाजपा के त्रिलोक जम्वाल ने बढ़त बनाई हुई है। यहां से कांग्रेस के बंबर ठाकुर शुरुआती बढ़त के बाद पीछे हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, त्रिलोक जम्वाल को 30373 से अधिक वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस के बंबर ठाकुर को 29977 वोट मिले है।

सुलह विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

हिमाचल प्रदेश के सुलह विधानसभा सीट पर भाजपा के विपिन परमार आगे चल रहे हैं। भाजपा के नेता और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को 35840 मत मिले हैं। इनको चुनौती देने के लिए कांग्रेस की ओर से जगदीश चंद सपेहिया है, लेकिन उन्हें केवल 6656 वोट ही प्राप्त हुए है।

डलहौजी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत

ह‍िमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी धविंदर सिंह को 33488 वोट मिले हैं, जबिक उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की आशा कुमारी को 23570 वोट ही मिले।

Himachal Election Results 2022 LIVE: BJP की हार के बाद जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बोले- 'जनता के लिए करते रहेंगे काम'

Bypoll Election Result 2022 Live Updates: आजम खान के गढ़ में भाजपा की सेंध, मैनपुरी में डिंपल ने लहराया परचम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.