Move to Jagran APP

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास की अमर्यादित टिप्‍पणी, कहा-राहुल गांधी का DNA ही खराब

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित टिप्‍पणी कर दी। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी का तो डीएनए ही खराब है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 09:03 PM (IST)
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास की अमर्यादित टिप्‍पणी, कहा-राहुल गांधी का DNA ही खराब
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास की अमर्यादित टिप्‍पणी, कहा-राहुल गांधी का DNA ही खराब

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर हमला करने के दौरान शब्‍दों की सीमा को लांघ गए। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष पर अमर्यादित टिप्‍पणी कर दी। रामबिलास ने कह दिया कि राहुल गांधी का तो डीएनए ही खराब है। रामबिलास ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में भाजपा 353 सीटें जीतेगी और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर पार्टी का कब्‍जा होगा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। 

loksabha election banner

देश में 353 और हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर आक्रामक नजर आए। उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने कार्यकाल में इंदिरा गांधी को देवी कहते थे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहते नहीं थकते। यह खराब डीएनए का ही असर है।

उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीत रही है। देश में भाजपा 353 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत और रोहतक सीटों पर कांग्रेस की बुरी तरह से हार होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के तमाम नेता अपने घरों में बैठ जाएंगे। कांग्रेस के पास न तो नेता हैैं और न ही नीति। वे अपनी-अपनी सीटें बचाने के लिए चुनाव लड़े।

रामबिलास शर्मा ने हुड्डा पर साधा निशाना, कहा- यशपाल मलिक से जलवाया हरियाणा 

राम‍बिलास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने हुड्डा पर हरियाणा का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि हुड्डा ने यशपाल मलिक को प्रदेश में बुलाकर यहां का भाईचारा खराब कराया। हरियाणा को जलाने में हुड्डा और मलिक का हाथ रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस को अहसास हो जाएगा कि प्रदेश के लोगों ने उसे किस तरह से नकारा है।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश के भाईचारे को एक साजिश के तहत खराब किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा उत्तर प्रदेश से यशपाल मलिक को लेकर यहां आए। उसे खड़ा किया और पाला पोसा। फिर एक रणनीति के तहत हरियाणा को आग लगवा दी। उन्होंने कहा, मैैंने विधानसभा में भी यही बात कही थी और अपनी बात पर अडिग हूं।

------

'हरियाणा में 70 से ज्यादा लोग पुलिस की गोली से मरे'

'' भाजपा वालों की असलियत पूरा हरियाणा जानता है। प्रदेश को आग लगाने वाले यही लोग हैैं। मैैं नहीं कह रहा बल्कि सरकार द्वारा गठित प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में यह सब लिखा है। सरकार फेल हो चुकी थी और राज्य में हिंसा सरकार की विफलताओं की देन है। आज तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। हरियाणा में 70 से ज्यादा लोग बीजेपी की सरकार में पुलिस की गोलियों से मारे जा चुके हैैं। इससे बड़ी विफलता क्या होगी।

                                                                                           - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.