Move to Jagran APP

Gujarat assembly elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मुख्य चुनाव अधिकारी ने की जनता से यह अपील

Gujarat assembly elections 2022 चुनाव को लेकर जनता को उनके कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक कराने की प्रशासनिक मुहिम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण सुधार के लिए नागरिकों से अपील की है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 08:19 PM (IST)
Gujarat assembly elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू,  मुख्य चुनाव अधिकारी ने की जनता से यह अपील
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात में विधानसभा चुनाव  इस साल के अंत में होने हैं, जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में चुनाव को लेकर जनता को उनके कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक कराने की प्रशासनिक मुहिम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने में हर मतदाता की भूमिका अहम है और जनता द्वारा किए गए वोट ही सरकार को बनाने में योगदान देते हैं। अब जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है। 

loksabha election banner

वहीं, गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण, सुधार के लिए नागरिकों से अपील की है। इसकी जानकारी गुजरात इन्फॉर्मेशन ने देश के अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से दी है। इस कू पोस्ट में कहा गया है:

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती पी. भारती की मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण, सुधार के लिए नागरिकों से विनम्र अपील...

Koo App

ગુજરાતના મુખ્ય નિર્વાચન અધિકારી શ્રીમતી પી. ભારતીની નાગરિકોને મતદાર યાદીમાં નામ નોંધણી/સુધારણા માટેની નમ્ર અપીલ... #election2022 #VoterID #Gujarat #gujaratinformation

View attached media content - Gujarat Information (@infogujarat_) 9 Sep 2022

एक अन्य पोस्ट के माध्यम से गुजरात इन्फॉर्मेशन ने मतदाता की भूमिका से अवगत कराया है, जो देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने में विशेष योगदान देते हैं। देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने में हर मतदाता की भूमिका अहम...

Koo App

દેશની ચૂંટણી પ્રક્રિયાને વધુ સારી બનાવવા માટે દરેક મતદારની ભૂમિકા મહત્વની છે... #Election2022 #Gujarat #gujaratinformation

View attached media content - Gujarat Information (@infogujarat_) 9 Sep 2022

इन पोस्ट के माध्यम से जनता से यही अपील की गई है कि नागरिक मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण/सुधार के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू कर दें, जिससे कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने तक मतदाता सूची में नागरिक का नाम जुड़ सके या उसमें सुधार हो सके। इसके साथ ही जनता को उनके मतदाता अधिकार को लेकर जागरूक किया गया है।

यदि चुनावी प्रक्रिया की बात करें, तो गुजरात विधानसभा के 182 सदस्यों का चुनाव करने के लिए राज्य में चुनाव 2022 नवंबर से दिसंबर में होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चुनाव में, भाजपा को विधानसभा में 99 सीटें मिलीं, जबकि बहुमत का आँकड़ा 92 था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर हाथ जमाया था। यों कह लें कि कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से भाजपा के शासन को खत्म नहीं कर सकी थी। सूत्रों की मानें, तो पिछले 32 वर्षों में ये कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी। इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने यहाँ से 149 सीटें जीती थीं। 

लेकिन इस बार भाजपा को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप कई बड़े वादों के साथ गुजरात के विधानसभा चुनाव में कदम रखने के साथ ही अपनी जगह बना रही है। देखना यह है कि पंजाब के बाद गुजरात पर भी पार्टी अधिकार पा सकती है या भाजपा को ही अपने हाथों में राज्य की बागडोर मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.