Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के जोरदार स्वागत की तैयारी, चारों तरफ -होर्डिंग ही होर्डिंग

उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज शाम पहली बार लखनऊ आ रहे स्वतंत्र देव सिंह अमौसी एयरपोर्ट से सीधा भाजपा प्रदेश मुख्यालय आकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 05:03 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के जोरदार स्वागत की तैयारी, चारों तरफ -होर्डिंग ही होर्डिंग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के जोरदार स्वागत की तैयारी, चारों तरफ -होर्डिंग ही होर्डिंग

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आज लखनऊ आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक सड़क के दोनों तरफ होर्डिंग ही होर्डिंग दिख रही है। लोग एयरपोर्ट के बाहर भी माला लेकर स्वतंत्र देव के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री तथा विधायक भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। रास्ते में कई जगह नए अध्यक्ष के काफिले पर फूलों से वर्षा की जाएगी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज शाम पहली बार लखनऊ आ रहे स्वतंत्र देव सिंह अमौसी एयरपोर्ट से सीधा भाजपा प्रदेश मुख्यालय आकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक दो दर्जन स्थान पर उनके स्वागत की तैयारी है।

लखनऊ एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक होर्डिंग और पोस्टरों से शहर पट गया है। कई जगह स्वागत द्वार बनाकर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करने की तैयारी की गई है। रास्ते में कई जगह नए अध्यक्ष के काफिले पर फूलों से वर्षा की जाएगी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की जगह लेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर जिले में हुआ, लेकिन उनकी कर्मभूमि बुंदेलखंड का जालौन जिला है। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले स्वतंत्र देव सिंह अपने परिवार के पहले व्यक्ति थे जो आरएसएस से जुड़े फिर भाजपा में आकर राजनीति में सक्रिय होकर इस मुकाम तक पहुंचे। भाजपा को उनकी संगठन क्षमता का भली-भांति ज्ञान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.