Move to Jagran APP

विजयादशमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई...सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील

दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 07:31 AM (IST)
विजयादशमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई...सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील
विजयादशमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई...सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील

लखनऊ, जेएनएन। दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। हम सभी को पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। विजयादशमी शक्ति उपासना का भी उत्सव है। नौ दिन जगदम्बा की उपासना करने से शक्ति का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.