Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होते ही छोड़ दूंगा राजनीति

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से एलान किया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लागू होते ही मैं राजनीति को अलविदा कह दूंगा। जानिए इससे पहले क्या कहा था....

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:27 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होते ही छोड़ दूंगा राजनीति
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होते ही छोड़ दूंगा राजनीति

पटना, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है। इस बार उन्होंने कहा है कि जैसे ही देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा, मैं राजनीति को अलविदा कह दूंगा। ये उनका राजनीति को अलविदा कहने का नया ऐलान है।

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका राजनीतिक जीवन अब ढलान की ओर है और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद उनका आधा राजनीतिक मकसद पूरा हो गया है। अब बस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनके जीवन का एक सपना है।इस सपने के पूरा हो जाने के बाद वह राजनीति को प्रणाम कह देंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की ये दूसरी पारी उनके राजनीतिक जीवन की आखिरी पारी होगी। अब अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है तो अब गिरिराज सिंह ने नया ऐलान किया है। 

मुजफ्फरपुर में सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गिरिराज सिंह ने पहली बार राजनीति छोड़ने का चौंकाने वाला बयान दिया था और कहा था कि कश्मीर के भारत का अभिन्न अंग बनने के साथ ही उनका आधा राजनीतिक मकसद पूरा हो गया है।

हालांकि गिरिराज सिंह ने तब कहा था कि अब वो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लालकिले के प्राचीर से जनसंख्या नियंत्रण पर बात की है ये उनकी बड़ी उपलब्धि है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण उनके जीवन का एक सपना है। इस सपना के पूरा हो जाने के बाद वे राजनीति को प्रणाम कर लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बनने पर सवाल किया तो वे भावुक हो गए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद विधायक या मंत्री बनने का नही था, बल्कि वे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राजनीति में आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.