Move to Jagran APP

कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आगे आएगा कठिन दौर, लेकिन...

परमेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 08:21 PM (IST)
कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आगे आएगा कठिन दौर, लेकिन...
कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आगे आएगा कठिन दौर, लेकिन...

बेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक में जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी का राज्य का मुख्यमंत्री बनना तय है। ऐसे समय में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि आने वाला दौर कठिन होगा। लेकिन भाजपा को दक्षिणी राज्य में सत्ता में आने से रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और जदएस के बीच हुए गठबंधन से नाखुश कई लोगों की भावनाओं को समझते हैं। लेकिन सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखना जरूरी है। इसीलिए कांग्रेस ने जदएस को समर्थन दिया है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैं कई लोगों की इस भावना को समझ रहा हूं कि हमें जदएस के साथ नहीं जाना चाहिए था। लेकिन कर्नाटक में भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकना जरूरी था। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारे वरिष्ठों ने जदएस को समर्थन देने का फैसला लिया। हम सभी को उनका यह फैसला स्वीकार करना चाहिए। हम देख सकते हैं कि सामने कठिन दौर आने वाला है। हम आगे की चुनौतियों को देख रहे हैं। लेकिन पार्टी को मजबूत बनाने के लिए परिश्रम करने की जरूरत है।'

परमेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत पाने में विफल रही। इसके कई कारण थे और इसीलिए उसने लोगों के जनादेश को स्वीकार किया। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के खतरनाक परिणाम को भांपते हुए पार्टी हाई कमान ने जदएस के साथ साझा सरकार बनाने का फैसला लिया। इसके पीछे कोई स्वार्थ नहीं है। कोई निजी लाभ भी नहीं। किसी भी तरह कांग्रेस के सत्ता में आते देखने की मंशा भी नहीं है। बस संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बाहर रखना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.