पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा ; देशहित में है CAA, किसी बहकावे में नहीं आएं Gorakhpur News
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि विरोधी दल सीएए की हकीकत से खुद अंजान हैं और लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पीडि़त व शोषितों को न्याय दिलाने तथा घुसपैठियों को खदेडऩे के लिए बना है। विरोधी दल सीएए की हकीकत से खुद अंजान हैं और लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब जनता जाग चुकी है और वह किसी के बहकावे में नहीं आएगी। सीएए के समर्थन में आम लोग मिस्डकाल करके अपना समर्थन दें।
प्रताडि़त लोगों को आश्रय देने के लिए लाया गया कानून
शिवप्रताप शुक्ल भाजपा के जनजागरण जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण का सहजनवां के क्रय- विक्रय परिसर में बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ कर रहे थे। विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि भाजपा देश और समाज के विकास को लेकर कार्य रही है। दूसरे देशों में प्रताडि़त लोगों को आश्रय देने तथा देश में गलत तरीके से रहने वाले लोगों को बहर करने के लिए सीएए है। जनता भी अब सीएए के समर्थन में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है, जिससे विरोधी घबरा गए हैं।
इस नंबर पर करें मिस्डकॉल
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ पर न्यूनतम 100 घरों में संपर्क करते हुए 8866288662 पर मिस्डकॉल लोगों से कराएं। साथ ही निर्धारित प्रपत्र पर नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करके मिस्डकाल करने वाले लोगों से हस्ताक्षर कराएं। जन जागरण जनसंपर्क अभियान के पहले दिन लगभग 200 लोगों ने मिस्डकाल करके सीएए का समर्थन किया। संचालन डा. आरडी ङ्क्षसह ने किया।
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राम जियावन मौर्य, सत्यव्रत तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ल, रमा शंकर शुक्ल, परशुराम शुक्ल, बीएन शुक्ला, मदन मुरारी, गोपाल गुप्ता, विनोद मिश्र, नरेंद्र शुक्ल, विनय गुप्ता, दिलीप यादव, अंशु त्रिपाठी, मंजू त्रिपाठी, रामधारी यादव, विनोद निगम, छोटे लाल मौर्या, देवानंद शुक्ल, हिमांशु ङ्क्षसह आदि उपस्थित रहे।
घर-घर किया संपर्क, बताई सीएए की खूबियां
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के शेखपुर वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े के नेतृत्व में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें सीएए की खूबियों की जानकारी दी गई। जनसंपर्क के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क किया गया। सबने एक स्वर से केंद्र व प्रदेश सरकार की सराहना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं से आ'छादित कर रही है। इस दौरान मुकेश सिंह, अवधेश अग्रहरि, हिमांशु श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति, आकाश वर्मा, प्रिंस जायसवाल, चंदन सिंह, हिमांशु सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
सांसद ने कहा, सीएए पर विपक्ष हो गया बेनकाब
सीएए को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। देश की जनता विपक्षी पार्टियों की बातों में आने वाली नहीं है। विरोधी बेनकाब हो रहे हैं। यह बातें भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने कही। वे कौड़ीराम स्थित डाकबंगला पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सीएए के बारे में सही जानकारी दें। यह कानून किसी के विरुद्ध नहीं है।