डुमरियागंज के पूर्व सांसद रामपाल सिंह का निधन Gorakhpur News
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे रामपाल सिंह का लखनऊ के सेंट जोसेफ अस्पताल में निधन हो गया।
गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे रामपाल सिंह का लखनऊ के सेंट जोसेफ अस्पताल में निधन हो गया। 89 वर्षीय पूर्व सांसद पिछले दस दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। सीने में जकडऩ के चलते उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग लखनऊ से वर्ष 1989 में रिटायर होने के बाद रामपाल सिंह भाजपा से जुड़े। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद चुने गए। वर्ष 1998 से 99 में दूसरी बार तो वर्ष 1999 से 2004 तक तीसरी बार संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सिकटा गांव के निवासी पूर्व सांसद की शिक्षा गांव से ही शुरू हुई। वर्ष 1965 में वह सिंचाई विभाग में अभियंता पद पर तैनात हुए। प्रदेश सरकार ने उन्हें कार्यकाल के दौरान 1960 में विशेष सम्मान से नवाजा। स्थाई समिति कृषि मंत्रालय, परामर्शदात्री समिति, नगर विमानन, प्राक्कलन समिति व दूरसंचार समिति के वह अलग-अलग समय पर सदस्य भी रहे। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विकास कार्यों से किए जाएंगे याद
रामपाल सिंह क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय विकास कार्यों के चलते सदैव याद रखे जाएंगे। उदाहरण के लिए ङ्क्षसगारजोत घाट, चंद्रदीप घाट, सिरसिया पावर हाउस, बेंवां- ढ़ेबरुआ मार्ग के चौड़ीकरण व राजकीय महिला डिग्री कालेज की स्थापना के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर भाजपा कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश द्विवेदी, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
टूटी दलीय सीमाएं, श्रद्धांजलि का तांता
हियुवा के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ, सैय्यदा खातून, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, अफसर रिजवी, सच्चिदानंद पाण्डेय, काजी सुहेल, ठाकुर प्रसाद तिवारी, अफरोज मलिक, श्याम सुंदर शाहपुर, ताकीब रिजवी, रामदेव गुप्त, अजय पाण्डेय आदि ने श्रद्धांजलि दी। मित्र संघ कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया जिसमें दो मिनट का मौन रखकर आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। राम आशीष पाठक, मनोज श्रीवास्तव, वासुदेव दूबे, रमेश पांडेय, राजकुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, अवधेश मिश्रा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।