विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FightAgainstCorona in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया मायावती की अपील को सराहा और कहा-धन्यवाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 01:00 PM (IST)

FightAgainstCorona in UP बसपा मुखिया की इस अपील पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धन्यवाद दिया।

FightAgainstCorona in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया मायावती की अपील को सराहा और कहा-धन्यवाद
FightAgainstCorona in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया मायावती की अपील को सराहा और कहा-धन्यवाद

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ सभी राजनीतिक दल एक हैं। अक्सर ही एक-दूसरे पर प्रहार करने वाले नेता आज कोरोना वायरस के संक्रमण से निदान पाने के प्रयासों पर एक-दूसरे की सराहना करने के साथ मदद भी प्रदान कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की बसपा केसभी विधायकों से एक-एक करोड़ रुपया की मदद देने की अपील पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया को धन्यवाद कहा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक इस महामारी से बचाव के लिए अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया देने की अपील की है।

मायावती ने ट्वीट कर बसपा के सभी विधायकों से अपील की है। उन्होंने लिखा है कि देश भर में कोरोनावायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर उत्तर प्रदेश के बसपा के सभी विधायकों से भी अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम एक-एक करोड़ रु अतिजरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें।

उन्होंने लिखा है कि बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें। इसके साथ ही, केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।

बसपा मुखिया की इस अपील पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धन्यवाद दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है। यहां पर राजनैतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर देश की इस लड़ाई में सहभागी बनने वाले महानुभावों, सुधिजनों और संगठनों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस लड़ाई में सहभागी बनें।