विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fight Against Corona Virus : कोरोना से जंग में बनें भागीदार, यूपी कोविड केयर फंड में दें योगदान

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 08:05 AM (IST)

Fight Against Corona Virus उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में आम आदमी से लेकर कंपनियां तक आर्थिक योगदान कर सकेंगी। इसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में खोला गया है।

Fight Against Corona Virus : कोरोना से जंग में बनें भागीदार, यूपी कोविड केयर फंड में दें योगदान
Fight Against Corona Virus : कोरोना से जंग में बनें भागीदार, यूपी कोविड केयर फंड में दें योगदान

लखनऊ, जेएनएन। Fight Against Corona Virus : कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किये गए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में आम आदमी से लेकर कंपनियां तक आर्थिक योगदान कर सकेंगी। इस फंड के संचालन के लिए सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता खोला गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से निपटने के लिए जनता के सहयोग से कोविड केयर फंड की स्थापना की है। फंड का आकार 1000 करोड़ रुपये होगा।

इस फंड में सरकार तो मदद देगी ही, जनता के अलावा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत औद्योगिक घरानों से भी सहायता ली जाएगी। कोई भी सरकारी या निजी कंपनी दान के रूप में या अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस फंड में योगदान दे सकती हैं। कोई भी व्यक्ति या संस्था, समिति, संगठन, ट्रस्ट, फर्म, व्यापारिक या औद्योगिक संगठन, गैर सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाएं इस फंड में दान स्वरूप आर्थिक सहयोग दे सकती हैं। सांसद और विधायक अपनी सांसद और विधायक निधियों से भी इसमें धनराशि दे सकते हैं।

इस फंड में इंटरनेट बैंकिंग, सभी बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, एसबीआइ ब्रांच चालान (नकद/चेक/ट्रांसफर), एनईएफटी/आरटीजीएस और युनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआइ) के जरिये आर्थिक सहयोग दिया जा सकता है। राहत आयुक्त, उप्र की सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी इसमें धनराशि जमा की जा सकती है।

यूपी कोविड केयर फंड में करें सहयोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से निपटने के लिए जनता के सहयोग से कोविड केयर फंड की स्थापना की है। फंड का आकार 1000 करोड़ रुपये होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विधायक और विधान परिषद सदस्यों से अपील की है कि यूपी कोविड केयर फंड में आप सभी अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपये और एक माह का वेतन दान करें। साथ ही दूसरों को भी सहयोग के लिए प्रेरित करें। योगी ने कह है कि इस फंड से हम स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों आदि को और बेहतर करेंगे, ताकि आगे ऐसी किसी भी विपदा से मजबूती से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तो कोरोना से भी लंबी जंग चल सकती है।

यहां करें आर्थिक योगदान

  • बैंक खाते का नाम : उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड
  • खाता संख्या : 39245983072
  • आईएफएससी कोड : एसबीआईएन 0006893