Move to Jagran APP

Election Result 2022: हिमाचल और गुजरात चुनाव का रिजल्ट कुछ भी हो, पंजाब पर दिखेगा असर

Election Result 2022 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मान रहे हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली तो पंजाब में कांग्रेस को ऑक्सीजन मिलेगा। अगर गुजरात में आप का प्रदर्शन आशानुरूप रहा तो पंजाब के कर्मचारियों की चिर-परिचित पुरानी पेंशन योजना भी अस्तित्व में आ सकती है।

By Nidhi AvinashEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 09:50 AM (IST)
Election Result 2022: हिमाचल और गुजरात चुनाव का रिजल्ट कुछ भी हो, पंजाब पर दिखेगा असर
Election Result 2022: हिमाचल और गुजरात चुनाव का परिणाम कुछ भी हो, पंजाब पर दिखेगा असर

चंडीगढ़, जागरण डेस्क। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा के चुनाव परिणाम आज यानी 8 दिसंबर को आने वाले हैं। इन दोनों ही राज्यों के चुनाव परिणाम का सीधा असर पंजाब में देखने को मिलेगा। क्योंकि इन तीनों ही चुनाव में तीनों ही राजनीतिक पार्टियां (आप, कांग्रेस और भाजपा) का संबंध पंजाब से है।

loksabha election banner

पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम का असर जहां जनवरी माह में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर पड़ेगा। वहीं गुजरात चुनाव के परिणाम भी पंजाब पर प्रभाव डालेंगे। क्योंकि पंजाब के एक दर्जन के करीब मंत्री और तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों ने गुजरात में जमकर पसीना बहाया है।

गुजरात चुनाव के परिणाम का असर पंजाब में दिखेगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मान रहे हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली तो पंजाब में कांग्रेस को आक्सीजन मिलेगा। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में उत्साह भी जोर पर होगा। अगर ऐसा न हुआ तो यात्रा में भीड़ तो होगी लेकिन उत्साह कम हो सकता है। दूसरी तरफ गुजरात चुनाव के परिणाम का असर पंजाब सरकार पर देखने को मिलेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत एक दर्जन के करीब मंत्री गुजरात में पंजाब और दिल्ली माडल के नाम पर वोट मांगते रहे हैं।

घर-घर संपर्क अभियान को सघन करेगी भाजपा, जनता से लेगी सरकार के कामकाज की रिपोर्ट; जानें क्या है पूरा 'प्लान'

गुजरात और हिमाचल में परचम लहरा पाएगी आप?

अगर गुजरात में आप का प्रदर्शन आशानुरूप रहा तो पंजाब के कर्मचारियों की चिर-परिचित पुरानी पेंशन योजना भी अस्तित्व में आ सकती है। क्योंकि पंजाब सरकार ने भले ही पुरानी पेंशन योजना को सैद्धांतिक रूप से कैबिनेट में मंजूरी दे दी है लेकिन इसको लागू करने की अधिसूचना अभी नहीं जारी हुई है। सरकार ने जो पत्र जारी किया भी है उसे कर्मचारी संगठनों ने अस्वीकार कर दिया था।

दिल्ली के बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आप का प्रदर्शन अच्छा रहा तो पंजाब में सरकार के कामकाज पर इसका असर दिखेगा और वह विपक्ष पर हावी रह सकती है। अगर भाजपा या कांग्रेस का प्रदर्शन इन राज्यों में अच्छा रहा तो दोनों ही पार्टियां सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। भाजपा पहले ही पंजाब में अपने लिए मजबूत जमीन की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में यह चुनाव हर राजनीतिक दल पर अपने-अपने ढंग से असर डालेगा।

MCD Elections Result 2022: एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP के लिए कठिन है राह, सामने होंगी ये चुनौतियां

Parliament Winter Session: ठंड में भी गर्म रहेगी संसद, आज से शीतकालीन सत्र शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.