Move to Jagran APP

Delhi assembly Election में दुष्‍यंत चौटाला भी ठोकेंगे ताल, जानें किन 12 सीटों पर है फोकस

Delhi Assembly Election पर हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला की भी नजर है। दुष्‍यंत की पार्टी जजपा दिल्‍ली में चुनाव लड़ेगी। दुष्‍यंत की दिल्‍ली की 12 सीटों पर नजर है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 11:18 AM (IST)
Delhi assembly Election में दुष्‍यंत चौटाला भी ठोकेंगे ताल, जानें किन 12 सीटों पर है फोकस
Delhi assembly Election में दुष्‍यंत चौटाला भी ठोकेंगे ताल, जानें किन 12 सीटों पर है फोकस

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला की नजरें भी Delhi Assembly Election 2020 पर लगी हैं। हरियाणा में भाजपा की सहयोगी उनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने का निर्णय लिया है। जजपा दिल्ली की करीब 24 विधानसभा सीटों पर सर्वे करा रही है। इसी सप्ताह सर्वे पूरा हो जाएगा। जजपा यह फीडबैक जुटाने में लगी है कि किन सीटों पर उसकी स्थिति मजबूत हो सकती है और किन सीटों पर मेहनत करनी पड़ेगी। जजपा का खास फोकस 12 सीटों पर है। ये सीटें जाट बहुल मानी जाती हैं।

loksabha election banner

जजपा से गठबंधन करने का फैसला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ा

दिल्ली में जजपा अकेले ताल ठोंकेगी अथवा भाजपा के साथ गठबंधन करेगी, इसका फैसला भी पार्टी ने भाजपा के रणनीतिकारों पर छोड़ दिया है। जजपा चाहती है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा उसके साथ गठबंधन करे, जिसका फायदा दोनों दलों को मिल सकता है। अगर भाजपा इस गठबंधन के लिए तैयार नहीं भी होती, उस स्थिति में भी जजपा अकेले चुनाव लडऩे को तैयार है।

12 जनवरी को होने वाली बैठक में तय होगा दिल्ली चुनाव का स्वरूप

दिल्ली में इनेलो विधानसभा चुनाव लड़ती रही है। नजफगढ़ विधानसभा सीट पर एक बार इनेलो की जीत भी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो अब इस स्थिति में नहीं है कि वह दिल्ली में ताल ठोंके। इनेलो का स्थान अब दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी ने ले लिया है। जजपा कम से कम 12 विधानसभा सीटों पर खुद को मजबूत मानती है।

हरियाणा में जजपा लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ चुकी है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर 12 जनवरी को बैठक भी बुलाई है। इससे पहले सर्वे का काम भी पूरा कर लेने की लक्ष्य है। दिल्ली के चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 10 नेताओं की एक कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें एनसीआर के जिलों के पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली यूनिट के नेता शामिल हैैं।

जाट बहुल विधानसभा सीटों पर दुष्यंत का फोकस

जजपा को दिल्ली में जाट बहुल सीटों पर अधिक समर्थन मिलने की आस है। नजफगढ़, मुंडका, बवाना, नरेला, बिजवासन, मटियाला, पालम, महिपालपुर, महरौली, नांगलोई जाट, बदरपुर, देवली और चकरपुर सीटें ऐसी हैैं, जहां दुष्यंत चौटाला को लगता है कि यहां जजपा को बढ़त मिल सकती है। यह सीटें ऐसी हैैं, अगर भाजपा का सहयोग मिल गया तो जजपा यहां कोई भी चमत्कार करने की स्थिति में है।

जजपा की कोर टीम में एनसीआर के जिला प्रधान शामिल

दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला लेने को बनी जजपा की कमेटी में एनसीआर के जिलों के प्रधान शामिल हैैं। इस कमेटी का नेतृत्व दुष्यंत चौटाला खुद कर रहे हैैं। कमेटी के सह प्रभारी डा. श्यामलाल हैं, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. केसी बांगड़, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, गुरुग्राम के जिला प्रधान सूबे सिंह, सोनीपत के जिला प्रधान पदम सिंह दहिया, झज्जर के जिला प्रधान राकेश जाखड़ तथा फरीदाबाद के जिला प्रधान ठाकुर राजाराम भी कमेटी का हिस्सा हैैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.