नए औद्योगिक के क्षेत्र विकास पर जिला भाजपा ने जताया आभार, जताया विकास की उम्मीद
वर्चुअल रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखा प्रस्ताव। उद्योग के विस्तार से बेरोजगारी घटेगी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और इसका लाभ प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में नए औद्योगिक क्षेत्र की मंजूरी का जिला भाजपा ने स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा वर्चुअल बैठक में सभी विधायकों व नेताओं ने उद्योग और कल कारखाने लगाने की बाते प्रमुखता से नित्यानंद राय के आगे रखी थीं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति भी दी थी। पहले नौ औद्योगिक क्षेत्र उत्तर बिहार में थे। अब 15 हो जाएंगे। उद्योग के विस्तार से बेरोजगारी घटेगी, आर्थिक स्थिति सु²ढ़ होगी और इसका लाभ प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा। फैक्ट्री खुलने से किसानों को फसलों का उचित मूल्य भी मिलेगा।
आभार जताने वालों मे पारू विधायक अशोक ङ्क्षसह, कुढऩी विधायक केदार गुप्ता, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ.ममता रानी, डॉ.तारण राय, मनोरंजन शाही, डॉ.अशोक शर्मा, जिला महामंत्री डॉ.मनोज कुमार ङ्क्षसह, सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, चंदा देवी, मनीष कुमार, गीता कुमारी, हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, बज्रबिहारी पासवान, सुनीता सहनी, जिला मंत्री आदर्श कुमार, संतोष साहेब, संजीव झा, आदर्श कुमार, भोला चौधरी, राकेश यादव, कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आलोक वर्मा, अमित रंजन, प्रदुयमन राणा, मनोज नेता शामिल है।