Move to Jagran APP

डिजिटलाइजेशन बना UP बीजेपी की ताकत, लॉकडाउन में भी संपर्क संवाद बने रहने से सहज हुए सेवा कार्य

कोरोना संक्रमण में जब राजनीतिक गतिविधियां लगभग बंद हैं तब भाजपा नेतृत्व अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लगातार संपर्क व संवाद जारी रखे हुए है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 08:20 AM (IST)
डिजिटलाइजेशन बना UP बीजेपी की ताकत, लॉकडाउन में भी संपर्क संवाद बने रहने से सहज हुए सेवा कार्य
डिजिटलाइजेशन बना UP बीजेपी की ताकत, लॉकडाउन में भी संपर्क संवाद बने रहने से सहज हुए सेवा कार्य

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। केवल राजनीतिक गतिविधियों में ही नहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) लॉकडाउन के दौरान राहत व सेवा कार्यों में खासी सक्रिय नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में जब राजनीतिक गतिविधियां लगभग बंद हैं, तब भाजपा नेतृत्व अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लगातार संपर्क व संवाद जारी रखे हुए है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना हो या राहत पैकेटों का वितरण हो, मास्क बांटने व आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने से लेकर पीएम केयर फंड में सहयोग करने का अभियान पूरी शिद्दत से जारी है। विपरीत हालात मेंं भी यह सब पार्टी के डिजिटलाइजेशन से संभव हो पा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन में डिजिटल सिस्टम बेहद कारगर साबित हुआ। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने के साथ कार्यकर्ताओं को इसकी नियमित जानकारी भी दी जा रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि संगठन को आधुनिकतम संचार व तकनीकी से लैस करने का काम जारी रहेगा। इससे संगठन को व्यवस्थित करने व गतिमान रखने में सहायता मिल रही है।

एक लाख 45 हजार बूथों तक सीधे पहुंच

उत्तर प्रदेश भाजपा में डिजिटल क्रांति का पहला बड़ा लाभ वर्ष 2014 के लोकसभा चुुनाव में मिला। भाजपा आईटी सेल के संयोजक संजय राय का दावा है कि प्रदेश के करीब एक लाख 45 हजार बूथों में कमेटियां गठित है। इसके साथ लगभग 19 हजार सेक्टरों में संयोजक तथा 1953 मंडलों में कार्यकारिणी सक्रिय है। ऐसे लगभग 40 लाख लोगों के मौजूद डाटा से चंद मिनटों में नेतृत्व अपना संदेश एसएमएस या वायस कॉल के जरिए निचले स्तर पर आम कार्यकर्ता तक पहुंचा देता है।

40 हजार वाट्सएप समूह भी सक्रिय

महामंत्री संगठन सुनील बंसल द्वारा डिजिटलाइजेशन में अत्याधिक रुचि लेने का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के करीब 40 हजार वाट्सअप ग्रुप सक्रिय हैं। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि हर क्षेत्र मेंं मंडल अध्यक्षों के छह ग्रुप बने है। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारयोें और सांसद, विधायक, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के भी वाट्स्अप समूह सक्रिय है। विभिन्न निगमों व बाेर्ड आदि के अध्यक्षा एवं सदस्यों के ग्रुप भी बनाए गए है।

समस्याओं का समाधान भी आसान

भाजपा के सभी नवनिर्मित जिला कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है। कार्यकर्ताओं से डिजिटल बैठकों के जरिए लगातार सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है। इनके जरिए नेतृत्व जहां अपना संदेश देेने के अलावा पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों की निरंतर समीक्षा करता है वहीं कार्यकर्ताओं की सामूूहिक समस्याओं का समाधान कराने में भी आसानी होती है। डिजिटल बैठकों का सिलसिला जिला व मंडल स्तर पर भी आरंभ हो चुका है। युवा कार्यकर्ता से लेकर बुजुर्ग नेताओं की सहभागिता से पार्टी के अभियान सफल बनाने मेें सफलता मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.