Move to Jagran APP

इनेलो नेता अभय चौटाला बोले, मायावती के नेतृत्व में बने तीसरा मोर्चा

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे के गठन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे का नेतृत्व बसपा प्रमुख मायावती करें।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 09:00 PM (IST)
इनेलो नेता अभय चौटाला बोले, मायावती के नेतृत्व में बने तीसरा मोर्चा
इनेलो नेता अभय चौटाला बोले, मायावती के नेतृत्व में बने तीसरा मोर्चा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कर्नाटक में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद देश में तीसरे मोर्चे के गठन की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्ष 1982 में कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंट चुकी है। चौ. देवीलाल के पास 56 विधायक थे और भजनलाल के पास 32, लेकिन तत्कालीन राज्यपाल ने भजनलाल को सीएम पद की शपथ दिलवा दी थी।

prime article banner

चौटाला ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में देश में तीसरे मोर्चे की दरकार है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों से देश की जनता तंग आ चुकी है। चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से राज्यभर में गंदगी फैली हुई है। किसान अपनी फसल के उचित दामों के लिए मारे मारे फिर रहे और मुख्यमंत्री गुल्ली डंडा खेल रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को अच्छे पदों पर देंगे नियुक्तियां

अभय चौटाला ने जींद में कही अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि हमारी सरकार आएगी तो कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इनेलो के कार्यकर्ता किसी भी नेता से बड़े हैं। उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्हें अच्छे पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी और नौकरियों में महत्व मिलेगा।

मनोहर के विदेश दौरों पर श्वेत पत्र जारी हो

अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके विदेश दौरों का हिसाब मांगा है। चौटाला ने कहा कि साढ़े तीन साल में मुख्यमंत्री ने पांच बार विदेश दौरे किए। इन दौरों से हरियाणा में कितना निवेश आया, कितनी नई इंडस्ट्री खुली और कितने लोगों को रोजगार मिले, इन पर श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) जारी किया जाए।

पार्टी नेताओं के साथ यहां बैठक के बाद अभय चौटाला और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर खुला हमला बोला। चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य जब जाट आरक्षण आंदोलन की हिंसा में जल रहा था, तब मुख्मयंत्री हैपनिंग हरियाणा के नाम से समिट कर जश्न मना रहे थे। तब साढ़े पांच लाख करोड़ के एमओयू साइन होने का दावा किया गया। मुख्यमंत्री को इन एमओयू, निवेश, रोजगार और नई इंडस्ट्रई पर भी श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

चौटाला ने प्रवासी हरियाणा सम्मेलन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने खर्चे पर एयर टिकट भेजकर प्रवासियों को पांच सितारा होटलों में ठहराया। तब भी कई लाख करोड़ का निवेश आने का दावा किया गया था।

हुड्डा को दी गिरफ्तारी देने की चुनौती

इसके अलावा चौटाला ने हुड्डा को 22 मई के फतेहाबाद में होने वाले जेल भरो आंदोलन में बस में बैठकर गिरफ्तारी देने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास जेलें कम पड़ गई। आंदोलनकारियों को जेल में रखने, उनके लिए पानी का इंतजाम करने और अस्थायी शौचालयों का इंतजाम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। अभी तक छह जिलों में गिरफ्तारियां दी जा चुकी हैं। 15 जुलाई तक चलने वाले आंदोलन के दौरान आखिरी जिले में इनेलो व बसपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के बाद जेलों से बाहर नहीं आएंगे।

विज के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो

अभय चौटाला ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर भी खुला हमला बोला। विज ने कहा था कि देश में बंटवारे और लाखों लोगों की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार हैं। चौटाला ने कहा कि विज ने यह गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध गलत बयानबाजी करने वाले अनिल विज के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

चौटाला ने कैथल में एसडीओ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने संबंधी अनिल विज के आदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। गुहला चीका के विधायक कुलवंत बाजीगर के कहने पर अनिल विज ने निर्दोष एसडीओ की बात तक नहीं सुनी। अगर यही रूल होता तो कर्मचारी चयन आयोग के चेयमरैन भारत भूषण भारती के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जाता, फिर उनकी जांच होती।

यह भी पढ़ेंः ब्राह्मण विवाद में उलझे भारती की छुट्टी, आइएएस दीप्ति होंगी एचएसएससी की नई मुखिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK