Bihar Assembly Elections 2020 : गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होने से पहले ही भाजपा में उठने लगी दलीय प्रत्याशी देने की मांग
Bihar Assembly Elections 2020 बोचहां बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में युवाओं की सहभागिता अनिवार्य।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : यूं तो अभी एनडीए में सीटों का औपचारिक रूप से बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन प्रत्याशी की मांग शुरू हो गई है। बंदरा में बैठक के दौरान कुछ ऐसा ही दिखा। विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की मजबूती को लेकर भाजपा की बैठक शक्ति केंद्र तेपरी के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार कुशवाहा ने की जबकि संचालन कटरा मंडल के महामंत्री अमित कुमार शर्मा ने किया। संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा गायघाट विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। मौके पर गायघाट, कटरा, एवं बंदरा के सभी भाजपा शक्ति केंद्रों के प्रमुख को चुनाव से आवश्यक निर्देश दिए गए। बूथ प्रमुखों ने जिला प्रभारी से गायघाट विधानसभा से भाजपा से ही उम्मीदवार देने की मांग रखी। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ पाठक, अशोक सिंह, श्याम किशोर आदि उपस्थित थे।
बोचहां विधानसभा सम्मेलन में संगठन मजबूती पर बल
बोचहां विधानसभा में युवा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में युवाओं की सहभागिता अनिवार्य है। इनके कंधे पर ही देश का भविष्य टिका है। उन्होंने कौशल एवं परिश्रम के बल पर बिहार एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने का युवाओं से आह्वान किया। हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के साथ समाज के हर आपदा में पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहता है। वैश्विक महामारी कोरोना में आम जनता के बीच मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहत सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य उपयोगी सामग्री पहुंचाने का काम किया। चुनाव में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नचिकेता पांडेय व संचालन जिला महामंत्री संतोष रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन साकेत शुभम ने किया।
इनकी रही भागीदारी
जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश रोशन, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज तिवारी, मोर्चा के प्रदेश मंत्री साहेब साह, अंकेश सक्सेना, जिला कार्यसमिति सदस्य धनंजय झा, विकास चौबे, नवनीत ङ्क्षसह, मुकुंद माधव आदि शामिल रहे।