Move to Jagran APP

घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची DCW की अध्यक्ष स्वाती, कहा- पूरा देश पीड़िता के साथ

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता को देखने पहुंची हैं। मालीवाल ने कहा कि पूरा देश पीड़िता के साथ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:08 PM (IST)
घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची DCW की अध्यक्ष स्वाती, कहा- पूरा देश पीड़िता के साथ
घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची DCW की अध्यक्ष स्वाती, कहा- पूरा देश पीड़िता के साथ

लखनऊ, जेएनएन। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के रविवार को रायबरेली में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से बाद मामला तूल पकड़ रहा है। विपक्ष के निशाने पर दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर है। इस दुर्घटना को बड़ी साजिश बताया जा रहा है। पीड़िता से आज कांग्रेस के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मिलेंगे।

loksabha election banner

रायबरेली में सड़क दुर्घटना में घायल दुष्कर्म पीड़िता से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी आज लखनऊ पहुंची हैं। इनके साथ ही आज कांग्रेस के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव का ट्रामा सेंटर में पहुंचे का कार्यक्रम है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता को देखने पहुंची हैं। इस मौके पर मालीवाल ने कहा कि पूरा देश पीड़िता के साथ है। इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं। पूरा देश उसके साथ है। मालीवाल ने कहा कि यहां पर उसकी सुरक्षा और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करवाऊंगी। इसके बाद कोशिश करके बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम दिल्ली में करवाऊंगी। अब उसके साथ और कोई साजिश ना होने पाए।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इतने बड़े मामले के बाद भी योगी आदित्यनाथ सरकार से अभी तक परिवार से मिलने कोई न आया। डीजीपी ओपी सिंह इसको दुर्घटना साबित करने में लगे हैं। योगी जी अस्पताल तो आओ। इसके बाद कुलदीप सेंगर की विधायकी छीनो। मालीवाल ने कहा कि उन्नाव के इस दुष्कर्म के केस को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली ट्रांसफर कराने के बाद 15 दिन में सेंगर को फांसी दिलानी चाहिए। आज वो बच गया तो देश भर की निर्भया हताश हो जाएंगी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने दुष्कर्म पीड़िता की बहन और माँ से बातचीत की उसको हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। परिवार को आश्वासन दिया कि आर्थिक और कानूनन लड़ाई में दिल्ली महिला आयोग उनके साथ हैं।

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख मालीवाल ने कहा कि मैं उन्नाव की पीड़िता के साथ उनके वकील और डॉक्टर से मिली। डॉक्टर ने बताया लड़की और वकील बहुत नाज़ुक हैं और बचने के आसार कम हैं। वो मानते हैं उनको तुरंत एयर लिफ़्ट कर दिल्ली के बेस्ट अस्पताल में ले जाना चाहिए। परिवार भी यही चाहता है। अस्पताल से मैं बात कर रही हूँ। अब यह जिम्मेदारी हम उठाएँगे।

उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की रविवार को रायबरेली में सड़क दुर्घटना पर बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आज आज विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' के साथ श्याम किशोर शुक्ला, शिव पांडेय व प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में केजीएमयू ट्रामा सेंटर पंहुचेगा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संसद में आज की कार्यवाही समाप्त होते ही लखनऊ रवाना होंगे। इसके बाद वह भी ट्रामा सेंटर जाकर दुर्घटना में घायल पीड़िता से मिलेंगे।

रविवार को रायबरेली में कार व ट्रक की दुर्घटना में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की चाची तथा मौसी का निधन हो गया जबकि पीड़िता तथा वकील गंभीर रूप से घायल हैं। इनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.