Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव

COVID-19 in UP चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। बीते कई दिन से होम कवॉरंटाइन सुरेश कुमार खन्ना की कोरोना वायरस सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:19 PM (IST)
COVID-19 in UP: यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव
COVID-19 in UP: यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में प्रदेश के जिलों में अस्पतालों का दौरा करने वाले सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। बीते कई दिन से होम कवॉरंटाइन सुरेश कुमार खन्ना की कोरोना वायरस सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

loksabha election banner

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बीते सप्ताह सहारनपुर के साथ मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान वह मेरठ के कोविड वार्ड में जाने के साथ उन लोगो से भी मिले, जो इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे थे। उनके सहारनपुर तथा मेरठ के लौटने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सुरेश कुमार खन्ना इसी के बाद से लखनऊ में होम क्वॉरंटाइन थे और उन्होंने अपने शुभचिंतकों को भी इसका संदेश जारी कर दिया था। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोरोना जांच के लिए शनिवार को सुबह नमूना लिया गया। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआइ) से आज दोपहर उनकी जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट निगेटिव है।

लखनऊ में वह अपने सरकारी आवास पर होम क्वॉरंटाइन हैं। मंत्री बीते एक जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान इमरजेंसी में जिन मरीजों से बात की थी उसमें से एक रोगी की रिपोर्ट दूसरे ही दिन कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। मंत्री का कहना है कि उन्होंने मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर दूर से ही मरीजों से बात की थी।

 

खुद ट्वीट कर दी जानकारी, किया भगवान का शुक्रिया

सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा ईश्वर की कृपा से पूरी तरह स्वस्थ हूं। मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद जिले में खन्ना के परिजनों, उनके समर्थकों ने भी खुशी जतायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.