Move to Jagran APP

Coronavirus: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का युवा मोर्चा का निर्देश, तेजी से अपलोड कराएं आरोग्य सेतु ऐप

स्वतंत्र देव सिंह ने ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी नेताओं से वार्ता की और उनसे आरोग्य सेतु को अधिक से अधिक संख्या में अपलोड कराने का निर्देश दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM (IST)
Coronavirus: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का युवा मोर्चा का निर्देश, तेजी से अपलोड कराएं आरोग्य सेतु ऐप
Coronavirus: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का युवा मोर्चा का निर्देश, तेजी से अपलोड कराएं आरोग्य सेतु ऐप

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सेवा कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रयास को काफी सराहा।

loksabha election banner

स्वतंत्र देव सिंह ने ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी नेताओं से वार्ता की और उनसे आरोग्य सेतु को अधिक से अधिक संख्या में अपलोड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवासी छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन में कोई समस्या न आने देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आरोग्य सेतु ऐप अपलोड कराने के अभियान मेें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने सभी युवा मोर्चा के साथ प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से उनके द्वारा चलाए जा रहे सेवा व राहत अभियान की जानकारी ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी नहीं होने देने और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने व प्रशासन से समन्वय बनाकर राहत कार्यो में जुटेे रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जाना चाहिए।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि अब तक युवा मोर्चा कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मोबाइल फोन में ऐप अपलोड करा चुके हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ता पीएम केयर फंड में अब तक एक करोड़ रुपये का सहयोग कर चुके है और यह अभियान जारी है। प्रदेश में 155 स्थानों पर कम्युनिटी किचेन संचालित है। 12 हजार कार्यकर्ता कोरोना बचाव के उपाय के साथ दस लाख से ज्यादा लोगों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जा चुके है। राशन वितरण के अलावा सैनिटाइजर व मास्क बांटने का काम भी जारी है। अब तक एक लाख मास्क वितरित किए जा चुके है।

अब तक लॉकडाउन मेंं अकेले रहने वाले छात्र -छात्राओं व नौकरीपेशा युवाओं की सहायता के लिए चलाए जा रहे विशेष छात्र सहायता अभियान मेें अब तक लगभग साढ़े छह हजार को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा चुकी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.