Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष के ट्वीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, 'अखिलेश जी अनपढ़ों की तरह बात मत करिये'

मुंबई में लोगों के सड़कों पर उतर आने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये भाजपा सरकार पर वार किया तो भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी पलटवार किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 12:54 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 07:46 AM (IST)
सपा अध्यक्ष के ट्वीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, 'अखिलेश जी अनपढ़ों की तरह बात मत करिये'
सपा अध्यक्ष के ट्वीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, 'अखिलेश जी अनपढ़ों की तरह बात मत करिये'

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को लेकर देश में बने हालात पर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोर पकड़े है। मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर उतर आने पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये भाजपा सरकार पर वार किया तो भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी पलटवार किया। उन्होंने अखिलेश यादव पर अनपढ़ों जैसी बातें न करने और राजनीति छोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ सहभागी बनने की सलाह दे डाली।

loksabha election banner

दरअसल, मंंगलवार को मुंबई की सड़कों पर अपने घर लौटने की मांग करते हुए हजारों लोग जमा हो गए, जिससे लॉकडाउन का अनुशासन ही ध्वस्त हो गया। इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों को घेरने की कोशिश में ट्वीट के जरिए तंज किया। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर आकर घर लौटने की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करे और केंद्र के साथ मिलकर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को निकाले। उन्होंने कहा कि सरकार जब अमीरों को जहाज से विदेशों से ला सकती है तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं लाया जा सकता है।

जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट किया- अनपढ़ों की तरह बात मत करिये अखिलेश जी, दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। उन अधिकारियों के नंबर जारी किए जा चुके हैं। रोज यूपी के मुख्य सचिव उन अधिकारियों से बात करते हैं। सभी नोडल अधिकारी उन राज्यों में रहने वाले यूपी के लोगों के संपर्क में हैं, उनकी मदद कर रहे हैं। आप राजनीति छोड़िए और कोरोना से संघर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ सहभागी बनिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ नोडल अधिकारियों की सूची नाम व फोन नबंर सहित टैग कर दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.