Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में हिरासत में लेने के बाद प्रदेश में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में लखनऊ में महात्मा गांधी पार्क जीपीओ में कांग्रेस के नेताओं के साथ विधायकों ने धरना दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 04:01 PM (IST)
प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में हिरासत में लेने के बाद प्रदेश में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में हिरासत में लेने के बाद प्रदेश में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

लखनऊ, जेएनएन। सोनभद्र में जमीन के विवाद में बुधवार को दस लोगों की हत्या के बाद वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण है। वाराणसी में इलाज करा रहे घायलों को देखने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र में घटनास्थल जाने का कार्यक्रम बनाया।

loksabha election banner

सोनभद्र में धारा 144 लागू होने के कारण प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में रोका गया, जहां पर वह धरना पर बैठ गईं। इसके बाद उनको हिरासत में लिया गया। प्रियंका को हिरासत में लेने की सूचना पर पूर्वांचल के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतर आए। सुल्तानपुर में तो सड़क पर उतरे कांग्रसियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में लखनऊ में महात्मा गांधी पार्क जीपीओ में कांग्रेस के नेताओं के साथ विधायकों ने धरना दिया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे विधायक अराधना मिश्रा उर्फ मोना, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के साथ अन्य नेता भी धरना पर बैठे।

रायबरेली में भी प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की सूचना पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भड़क गए। यह सभी चिलचिलाती धूप में शहीद चौराहे पर कांग्रेस के लोग धरने पर बैठे। जिसके कारण यहां काफी देर यातायात बाधित हो गया।

लखनऊ के साथ ही रायबरेली व सुल्तानपुर में कांग्रेस के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर में डीएम ऑफिस के सामने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की सूचना पर गोरखपुर में भी नाराज कांग्रेसियों ने निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश यादव के आह्वान पर अंबेडकर चौराहे पर प्रदेश सरकार के पुतला फूंका। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र में पीडि़त पक्ष से मिलने रोकने से नाराज जयंत पाठक निवर्तमान जिला महासचिव/सह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अब लोकतंत्र भी खतरे में पड़ गया है। प्रदेश व देश में विपक्ष की कोई अहमियत नहीं रह गई है।

कानपुर में कांग्रेसियों ने कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां नारेबाजी करते रहे। तिलक हाल से कांग्रेसी जुलुस निकालकर कोतवाली चौराहा पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल से धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसियों को बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। हालांकि पुलिस लाइन में कोंग्रेसियों की संख्या कम थी। जिस भी कार्यकर्ता को पता चला वो भी पुलिस लाइन पहुंच गया। पुलिस कांग्रेसियों को मुचलके पर छोडऩे की बात कह रही है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत तथा आगरा व अलीगढ़ में भी कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने की सूचना पर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.