Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का आरोप- यूपी सरकार की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कहा कि महिला अत्याचारों के प्रति राजनीति से प्रेरित होकर अपराधियों के साथ खड़े होना योगी सरकार की नीति है। इसी नीति के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 02:16 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 06:52 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का आरोप- यूपी सरकार की नीति के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद
कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर गोंडा में एसिड अटैक की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

लखनऊ, जेएनएन। गोंडा में घर में सोते वक्त नाबालिग बहनों पर तेजाब फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचारों के प्रति राजनीति से प्रेरित होकर अपराधियों के साथ खड़े होना योगी सरकार की नीति है। इसी नीति के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

prime article banner

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने धान खरीद को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- उत्तर प्रदेश  के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी खरीद हो रही है, उसमें 1200 रुपये से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में 3500 रुपये तक बिका था। उन्होंने लिखा कि नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेहूं से सस्ता बिक रहा है। ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा  ने कहा कि बिजली बिल में लूट चल रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा। उप्र सरकार इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए, वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इन्हीं दोनों मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी बयान जारी कर सरकार पर हमला बोला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK