विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'काला धन टेम्पो से भेजे जाने वाले दावे पर PM मोदी से मांगे जवाब', अशोक गहलोत ने अंबानी-अडानी को लेकर ED से की यह मांग

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 12 May 2024 10:58 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के राहुल गांधी ने अंबानी-अडानी वाली टिप्पणी बंद की पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हमला ...और पढ़ें

अशोक गहलोत ने अंबानी-अडानी को लेकर ED से की यह मांग (Image: ANI)
अशोक गहलोत ने अंबानी-अडानी को लेकर ED से की यह मांग (Image: ANI)

HighLights

  1. राहुल गांधी का चुनाव का विषय अंबानी-अडानी: गहलोत
  2. राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में अंबानी-अडानी का नाम लिया: गहलोत

एएनआई, जयपुर। Lok Sabah Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार अंबानी और अडानी का नाम लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते आ रहे हैं। इस बीच यह दावा किया जा रहा है कि अब राहुल गांधी ने इन दोनों नामों पर चुप्पी साध ली है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने तेंलगाना में पहली बार अंबानी और अडानी का नाम लिया था। उन्होंने दावा किया था कि जब से चुनाव घोषित हुए है, उन्होंने अंबानी-अडानी की आलोचना करना बंद कर दिया है। 

पीएम मोदी के इस दावे पर अब राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने निशाना साधा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का चुनाव का विषय अंबानी-अडानी समेत 22 उद्योगपतियों के पास देश की 70% संपत्ति है। 

राहुल गांधी का चुनाव का विषय क्या?

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, 'जिस दिन पीएम मोदी ने ये बात कही, उसी दिन राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में अंबानी-अडानी का नाम लिया। राहुल गांधी का चुनाव का विषय है कि अंबानी-अडानी समेत 22 उद्योगपतियों के पास देश की 70% संपत्ति है।

देश की जनता का मन भटका रही भाजपा

भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने आगे कहा कि 'चुनाव में हमारा मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है लेकिन बीजेपी देश की जनता का दिमाग भटकाने की कोशिश कर रही है। अगर राहुल गांधी अंबानी-अडानी का नाम नहीं ले रहे होते तो पीएम मोदी ने जो कहा वो समझ आता लेकिन राहुल गांधी लगातार इनका नाम ले रहे हैं।'

अंबानी-अडानी के खिलाफ दर्ज हो पुलिस केस

अशोक गहलोक ने सीबीआई और ईडी से अंबानी-अडानी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की। काला धन टेम्पो से भेजे जाने वाले पीएम मोदी के बयान पर गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी से बयान लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: राहुल ने PM मोदी से ओपन डिबेट का चैलेंज स्‍वीकारा तो BJP ने दिखाया आईना, चुनौती में केजरीवाल की भी हो गई एंट्री!

यह भी पढ़ें: 'अगर दूल्हा शादी से पहले भाग गया तो BJP की गलती नहीं', इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवारी छोड़ भाजपा में शामिल होने पर CM मोहन यादव का तंज