Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पकड़ी तेजी, 51 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 पर फोकस कर रहीं प्रियंका गांधी ने प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को काफी मौका दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 03:53 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पकड़ी तेजी, 51 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पकड़ी तेजी, 51 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सूबे में कांग्रेस को जड़ से दुरुस्त करने के प्रयास में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जिला इकाइयों को बदला गया है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश में 51 जिला अध्यक्ष की सूची जारी की है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 पर फोकस कर रहीं प्रियंका गांधी ने प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को काफी मौका दिया है। अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अराधाना मिश्रा 'मोना' को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब जिला इकाइयों को दुरुस्त किया गया है। जिला इकाई के दम पर ही पार्टी अब शीर्ष क्रम को भी मजबूती देने के प्रयास में है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने 51 जिला अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्षों की इस सूची में अधिकांश नाम युवाओं के हैं। इस सूची में अमेठी व रायबरेली के साथ बस्ती की कमान युवा को सौंपी गई है।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी के सभी जिले और शहर इकाईयों को भंग कर दिया था। पिछले दिनों नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अजय कुमार लल्लू की तैनाती और प्रदेश संगठन में युवा चेहरों को तरजीह देने के बाद अब नए सिरे से जिला व शहर अध्यक्षों की तैनाती की गई है। अब इस नई टीम के साथ प्रियंका गांधी 2022 के चुनावी राण में उतरेंगी।

माना जा रहा था उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एकदम नई टीम बना चुकीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जिलों के लिए भी ऐसा ही खाका बना रखा है। खुद दावेदारों के साक्षात्कार ले चुकीं प्रियंका ने जिला कमेटियों में भी जमीनी और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इनमें सभी नाम लगभग तय थे और मंगलवार यानी आज घोषणा भी हो गई।

कांग्रेस संगठन में सिरे से बदलाव की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए प्रदेश कमेटी में बड़े बदलाव किए। जमीनी कार्यकर्ता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही टीम में नए चेहरों को स्थान दिया।जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिलों में भेजा गया। प्रियंका ने खुद भी कई दावेदारों का साक्षात्कार लिया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया था कि जिस तरह से संघर्ष करने वाले और युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश की टीम में रखा गया है, ठीक उसी प्रकार से जिलों की टीम होगी। जिलों में महिला कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाने के भी निर्देश हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.