Move to Jagran APP

सीएम योगी ने होली पर्व पर दी शुभकामना, कहा- यह भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा कि सामाजिक समता सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 07:49 AM (IST)
सीएम योगी ने होली पर्व पर दी शुभकामना, कहा- यह भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व
सीएम योगी ने होली पर्व पर दी शुभकामना, कहा- यह भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सीएम योगी ने बधाई संदेश में कहा कि सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। पर्व एवं त्योहारों की लंबी परंपरा, भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने सलाह भी दी है कि कोरोना वायरस को देखते हुए आवश्यक जागरूकता और सावधानी भी अवश्य बरतें।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम व सद्भावना के साथ मनाएं। कोई ऐसा कार्य व व्यवहार न किया जाए, जिससे किसी की पवित्र भावना को कोई ठेस पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सामाजिक समरसता के पर्व होली पर वैमनस्यता, घृणा, पाप, असत्य, अनीति का भाव समाप्त होकर जन-जन स्नेह और प्रेम से रहे। साथ ही मर्यादित और संयमित होकर पर्व मनाएं। कोरोना के कारण आवश्यक सावधानी बरतें।

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, होमगाड्र्स मंत्री चेतन चौहान, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह और जलशक्ति राज्यमंत्री बीएस औलख ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।

सभी वर्ग और समुदायों में हो भाईचारा : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग और समुदायों के बीच भाईचारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही खिलेश यादव ने ट्वीट कर सभी को होली की शुभकामना देते हुए कोरोना वायरस से डरने नहीं, सचेत रहने की सलाह ही। उन्होंने कहा कि अपने हाथों को साफ रखें और सूझबूझ और समझ से इसका सामना करें।

कुरीतियां दूर कर प्रेम से मनाएं पर्व : लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की है। उन्होंने कहा है कि हम सभी को होली के इस पवित्र त्योहार पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर प्रेम से पर्व मनाने का संकल्प लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.